दो दिन में पैसे नहीं देने पर गोली मारने की धमकी Elvish Yadav
Elvish Yadav Gurgaon : यूट्यूबर एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव को जान से मारने की धमकी मिली है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर उनसे 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। एल्विश यादव को विदेशी नंबर से वाट्सऐप से मैसेज करके यह धमकी दी गई है। मैसेज भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी रणदीप मलिक बताया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने रविवार को बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है। सेक्टर-56 थाना पुलिस ने इस मामले में रविवार को केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी के मैसेज कहां से भेजे गए। जानकारी के अनुसार एल्विश यादव इन दिनों एक शो की शूटिंग के सिलसिले में गुरुग्राम से बाहर हैं। उनका कल्र्स चैनल पर लाफ्टर शैफ शो भी चल रहा है। इसके अलावा वह अन्य चैनलों की भी शूटिंग कर रहे हैं। परिवार के सदस्यों ने बताया कि धमकी देने वाले ने दो दिन के भीतर रकम नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी दी है।
एल्विश यादव के मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई Elvish Yadav
Elvish Yadav Gurgaon : पुलिस उस नंबर की लोकेशन और कॉल डिटेल्स खंगाल रही है, जिस नंबर से कॉल आई थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पांच मई को एल्विश यादव के मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी, लेकिन वह कॉल रिसीव नहीं कर पाए। इसके कुछ देर बाद उसी नंबर से एक मैसेज आया। इस मामले में एल्विश यादव के पिता रामअवतार यादव ने कहा कि उनका बेटा अपनी मेहनत के दम पर इस मुकाम तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में बहुत से संपन्न लोग रहते हैं। कोई भी किसी को धमकी देकर पैसे मांग सकता है। उन्होंने कहा कि उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है और ना ही कभी एल्विश ने कोई जानकारी सांझा की। बता दें कि इससे पहले 17 अगस्त 2025 को सेक्टर-56 स्थित एल्विश यादव के घर पर बदमाशों ने करीब 24 राउंड फायरिंग की थी। बाइक सवार हमलावरों ने घर के दरवाजों, खिड़कियों और छत तक को निशाना बनाया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने दो शूटरों को गिरफ्तार किया था, जिन्हें फायरिंग के लिए कथित तौर पर 50-50 हजार रुपये दिए गए थे।
Related Posts
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama
Also Read :Drug Smugglers Arrested कैंटर से आठ क्विंटल, 15 किलोग्राम डोडा पोस्त सहित दो नशा तस्कर गिरफ्तार
Also Read :Beti Bachao Campaign बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Related Posts
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama

