Deadly Attack By Firing फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के दस आरोपित काबू

Deadly Attack By Firing

जमीन पर जबरन कब्जा करने तथा फायरिंग कर जानलेने की कोशिश का आरोप Deadly Attack By Firing

Deadly Attack By Firing : अलेवा थाना पुलिस ने जमीन विवाद के चलते मारपीट करने तथा  फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के दस आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। गांव दुड़ाना निवासी होशियार सिंह ने गत 12 मई को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका बेटा तथा बेटी विदेश में रहते हैं। उसने गांव के मलकियत तथा बलजीत से जमीन खरीदी थी। शाम को बलजीत कुछ बदमाशों को लेकर खेत में पहुंचा और कब्जा करने की नियत से खेत मेड काटने लगा। उसी दौरान उसका भाई कुलदीप भी आ गया और का विरोध किया। आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की और उसके भाई कुलदीप पर फायर कर दिया। जिसमें वह बाल-बाल बच गया।

ग्रामीणों तथा पुलिस मौके पर पहुंचते देख आरोपित फरार हो गए Deadly Attack By Firing

Deadly Attack By Firing : ग्रामीणों तथा पुलिस मौके पर पहुंचते देख आरोपित फरार हो गए।   अलेवा थाना पुलिस ने होशियार सिंह की शिकायत पर बलजीत, कर्ण, हर्षदीप, गुरलाल को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला करने, शस्त्र अधिनियम, मारपीट करने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित गुरलाल, बलजीत, अवतार, गुरदीप, गुरजीत, गुरप्रीत, हर्षदीप, कर्णदीप, रोहित, सूरज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है। अलेवा थाना प्रभारी आत्माराम ने बताया कि जनलेवा हमला करने के मामले में दस आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

Also Read :Horrific Accident in Alipur 2026: अलीपुर में बेकाबू ट्रक ने ऑटो रिक्शा को मारी खतरनाक टक्कर, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Also Read :Nursing Officers Update 2026: Amazing समर्पित नर्सिंग अधिकारियों का ऐतिहासिक और गौरवशाली सम्मान समारोह inspirational honor

Also Read :Death By Electrocution छत से व्यक्ति बिजली ट्रांसफार्मर पर गिरा, करेंट से मौत

 

 

Follow Us:YouTube
Follow Us: Facebook
📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp