असंध: Assandh govt college me parents teacher meeting बाबा फतेह सिंह जी राजकीय महाविद्यालय, असंध में प्राचार्या डॉ नीलम तुरान के निर्देशन में अभिभावक – शिक्षक बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस बैठक का उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक, सामाजिक एवं व्यक्तिगत विकास के लिए अभिभावकों, शिक्षकों तथा महाविद्यालय प्रशासन के मध्य समन्वय स्थापित करना था।
बैठक के दौरान अध्यापकों ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति, अनुशासन, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सहभागिता तथा करियर संबंधी संभावनाओं पर अभिभावकों से विस्तृत चर्चा की। अभिभावकों ने भी अपने सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किए, जिन पर सकारात्मक चर्चा की गई।
महाविद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों के हित में संचालित विभिन्न प्रशासनिक प्रक्रियाओं एवं गतिविधियों की जानकारी दी गई। इनमें मेंटरिंग प्रणाली, शैक्षणिक निगरानी, डिजिटल शिक्षण, छात्रवृत्ति सहायता, करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श, शिकायत निवारण तंत्र, परीक्षा प्रबंधन, पुस्तकालय एवं आईसीटी सुविधाएँ, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ तथा गुणवत्ता संवर्धन कार्यक्रम शामिल हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों के लिए पारदर्शी, उत्तरदायी एवं छात्र-केंद्रित वातावरण उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
वहीं आज ही महाविद्यालय की एन एस एस यूनिट ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में पौधारोपण किया।
पर्यावरण संरक्षण के इस पर्व पर भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल और एन एस प्रभारी प्रो. मीना ने स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
Related Posts
- मेरे तै पंगा न लियै तू, यहीं बीच से फाड़ दूंगी, पानीपत में अकेली गर्भवती महिला से छेड़छाड़ Panipat pregnant woman knife viral video
- पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा दामाद, ससुर की चाकू मारकर हत्या, पत्नी भी घायल Modinagar Murder Case
- सांपला मार्ग पर बस की टक्कर से युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार Kharkhoda Road Accident