जींद। Haryanvi Singer Masoom Sharma की चचेरी बहन की शादी में कुछ युवकों द्वारा उनके साथ हाथापाई करने तथा उसके भतीजे के साथ मारपीट करने पर जुलाना थाना पुलिस ने एक युवक को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ मारपीट करने, गाली गलौज करने, दहशत फैलाने, शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने एक युवक को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ दर्ज किया मामला
गांव ब्राह्मण निवासी विकास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत छह जुलाई रात को उसकी चचेरी बहन की शादी का कार्यक्रम जुलाना अग्रसैन धर्मशाला में आयोजित किया गया था। उसका छोटा भाई मासूम शर्मा अपनी बहन प्रिया से कमरे में मिलने गया था। बगल वाले कमरे में कुछ बदमाश शराब पी रहे थे। जिनके पास हथियार थे। युवकों ने मासूम शर्मा को गाली देकर आवाज लगाई। मासूम के सुरक्षा गार्ड ने युवकों को रोकने की कोशिश की। युवकों ने अपने हथियार निकाल लिए और हाथापाई पर उतर आए।
Related Posts
- बारिश बनी काल: जर्जर मकान की छत गिरी, देवरानी-जेठानी की मलबे में दबकर दर्दनाक मौत
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
मासूम शर्मा किसी तरह वहां से निकलने में कामयाब हो गया। जिसके बाद आरोपितों ने वंहा पर मौजूद उसके बेटे लक्ष्य के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपितों में एक युवक कार्तिक भी था। आरोपितों ने उन्हें बड़ी गैंग से संबंध होने तथा तीन दिन में मारने की धमकी दी। जुलाना थाना के जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने विकास शर्मा की शिकायत पर कार्तिक को नामजद कर कुछ अन्य युवकों के खिलाफ मारपीट करने, दहशत फैलाने, धमकी देने तथा शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Also Read: बारिश बनी काल: जर्जर मकान की छत गिरी, देवरानी-जेठानी की मलबे में दबकर दर्दनाक मौत