पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा दामाद, ससुर की चाकू मारकर हत्या, पत्नी भी घायल Modinagar Murder Case

Modinagar Murder Case

गाजियाबाद। Modinagar Murder Case मोदीनगर में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पत्नी को लेने ससुराल पहुंचे एक व्यक्ति ने कहासुनी के दौरान अपने 65 वर्षीय ससुर की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आई पत्नी भी घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Modinagar Murder Case

मृतक की पहचान फफराना रोड निवासी अनार सिंह (65) के रूप में हुई है। वह मोदी रबर फैक्ट्री से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। उनकी तीन बेटियां हैं। उनकी बेटी मोनिका का विवाह करीब 15 वर्ष पहले बुलंदशहर के शिकारपुर निवासी संदीप चौधरी से प्रेम विवाह के रूप में हुआ था। वर्तमान में संदीप मोदीनगर के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में रहता है। परिजनों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद मोनिका मायके आकर रहने लगी थी। गुरुवार रात संदीप पत्नी को मनाने और घर ले जाने के लिए ससुराल पहुंचा। मोनिका के साथ जाने से इनकार करने पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।

शोर सुनकर अनार सिंह मौके पर पहुंचे और दामाद को घर से जाने के लिए कहा। आरोप है कि इसी दौरान संदीप ने कमर से चाकू निकालकर अनार सिंह पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। बीच-बचाव करने आई मोनिका भी हमले में घायल हो गई।
घटना के बाद घायल अनार सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी पत्नी को धक्का देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है।

Also read: सांपला मार्ग पर बस की टक्कर से युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार Kharkhoda Road Accident

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp