कुरूक्षेत्र: MP Naveen Jindal’s 56th birthday कुरुक्षेत्र के पावन ब्रह्म सरोवर के तट पर स्थित कुरुक्षेत्र संस्कृत वेदशाला में इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वेदपाठियों और नवीन जिन्दल के साथियों ने हवन में आहुतियां अर्पित करते हुए सांसद नवीन जिन्दल की दीघार्यु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर जनसेवा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक और श्रद्धामय रहा। वेदशाला के आचार्यों और वेदपाठियों ने वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार हवन संपन्न कराया। मंत्रोच्चार की पवित्र ध्वनि के बीच उपस्थित लोगों ने भगवान से प्रार्थना की कि सांसद नवीन जिन्दल सदैव स्वस्थ और ऊजार्वान रहें तथा देश और समाज के लिए इसी प्रकार सेवा कार्य करते रहें। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल ने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज के विभिन्न वर्गों के लिए अनेक कल्याणकारी कार्य किए हैंशिक्षा, युवाओं के कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को लेकर उनके प्रयास प्रेरणादायी हैं।
उनके नेतृत्व में क्षेत्र में विकास की कई नई पहलें हुई हैं,MP Naveen Jindal’s 56th birthday
जिनसे युवाओं और आमजन को नई दिशा मिली है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष तेजिंदर सिंह गोल्डी, उपेंद्र सिंघल सचिव कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, सुभाष कलसाना समाजसेवी , गुरनाम सैनी प्रधान सैनी समाज सभा, सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह, आचार्य नरेश शांडिल्य, राम मेहर आचार्य ब्लॉक समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि, मलकीत ढांडा चेयरपर्सन नगरपरिषद प्रतिनिधि, जितेंद्र खैरा सरपंच, रामराज कौशिक, कृष्ण कुमार रंगा, मनिंदर सिंह पार्षद, देवी दयाल शर्मा पूर्व चेयरमैन, बलदेव सैनी सरपंच, अनु माल्यान, सुरजीत मुन्नाहेड़ी खालसा, विजय सलारपुर, कुलदीप सरपंच, सुभाष बारना, हरनेक सैनी, विनोद गर्ग, आकाश रोहिल्ला, दिनेश जिन्दल, महिपाल अमीन, सुनील कुमार मंडल अध्यक्ष, अमित रोहिल्ला, डॉक्टर ऋषिपाल मथाना, ओमपाल राणा, वेद प्रकाश प्रजापत, अजय पाल, दीपक और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेलोकनायकसांसद नवीन जिन्दल के 56वें Birthday के अवसर पर कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सेवा कार्य के माध्यम से मरीजों के स्वास्थ्य और उनके मनोबल को बढ़ाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह गोल्डी ने सहयोगियों सहित अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों और उनके परिजनों को फल वितरित किए। इस अवसर पर सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह, राम मेहर आचार्य, देवी दयाल शर्मा पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक समिति, मलकीत ढांडा, अनु माल्यान, हल्का थानेसर प्रभारी बलविंद्र सिंह, भूषण मंगला, सुभाष बारना, हरनेक सिंह सैनी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Related Posts
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama
- पानीपत शर्मसार: 10वीं की छात्रा को नशा सुंघाकर किया घर से अगवा, फिर किया रेप, अब बदमाशों से मिल रही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी Panipat Gang Rape News
जिन्दल हाउस में केक काटकर मनाया जन्मदिवस MP Naveen Jindal’s 56th birthday
सांसद नवीन जिन्दल के 56वें जन्मदिवस के अवसर पर जिन्दल House, कुरुक्षेत्र में उत्साह और उमंग के साथ केक काटकर जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवा और समर्थक उपस्थित रहे और सभी ने सांसद नवीन जिन्दल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। केक कटिंग के बाद उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। इस अवसर पर युवाओं ने सांसद नवीन जिन्दल के नेतृत्व में राष्ट्रहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर रमेश गुप्ता पूर्व विधायक थानेसर, सचिन नंबरदार सदस्य जिला परिषद सुधीर चुघ पार्षद, वैभव गर्ग, हरनेक सैनी, विशाल, अरुण राना, आशु सैनी, शिवचरण शिवांग गर्ग सुभाष बरना देवी दयाल शर्मा, गौरव गर्ग, अंकित गर्ग और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
पौधारोपण समाजसेवी रोहित गुप्ता और सीए अश्विनी जैन द्वारा किया MP Naveen Jindal’s 56th birthday

कुरुक्षेत्र में रेड अमेरिकन आम का पौधा रोपित किया गया। यह पौधारोपण समाजसेवी रोहित गुप्ता और सीए अश्विनी जैन द्वारा किया गया। रोहित गुप्ता ने कहा कि केवल एक पौधा ही नहीं बल्कि विभिन्न स्थानों पर कुल 56 पौधे रोपित किए गए हैं, जो सांसद नवीन जिंदल के 56वें जन्मदिन का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि पौधारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है। इस अवसर पर सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह विकास अधिकारी भूषण मंगल और डॉ. राज कुमार व अन्य सहयोगी उपस्थित रहे। वहीं कुरुक्षेत्र के गांव बिशनगढ़ स्थित श्रीराम कुष्ठ आश्रम में पहुंचकर कुष्ठ रोगियों के बीच फल वितरित किए।
Also Read :dayalu yojana haryana के तहत मृत्यु या दिव्यांग होने पर दी जाती है आर्थिक सहायता: उपायुक्त
Also Read :फैक्टरी में लगी आग में मरने वाली महिलाओं की संख्या हुई छह safidon factory fire 6 women dead
Related Posts
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama
- पानीपत शर्मसार: 10वीं की छात्रा को नशा सुंघाकर किया घर से अगवा, फिर किया रेप, अब बदमाशों से मिल रही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी Panipat Gang Rape News

