अधिवक्ता परिषद द्वारा जिला बार रूम में महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
कैथल:Kanchan Mahi जिला एवं सत्र न्यायाधीश कंचन माही ने कहा कि एक सभ्य समाज की पहचान महिलाओं के सम्मान और उनकी भागीदारी से होती है। महिला सशक्तिकरण के बिना एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र की कल्पना नहीं की जा सकती। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा के बल पर नए मुकाम हासिल कर रही हैं। उन्होंने अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला का उदाहरण देते हुए कहा कि महिलाओं ने साबित किया है कि वे किसी भी चुनौती को पार करने में सक्षम हैं।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित Kanchan Mahi
मनोज वर्मा जिला एवं सत्र न्यायाधीश कंचन माही सोमवार को अधिवक्ता परिषद की ओर से जिला बार रूम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रही थीं। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपभोक्ता फोरम की अध्यक्ष नीलम कश्यप, एडिशनल सेशन जज नंदिता कौशिक, मोहित अग्रवाल, अनुपम मोदी और अमित कुमार गर्ग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष एडवोकेट अमित राणा, बलबीर बंसल व सचिन सिंघल ने आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
Related Posts
- मेरे तै पंगा न लियै तू, यहीं बीच से फाड़ दूंगी, पानीपत में अकेली गर्भवती महिला से छेड़छाड़ Panipat pregnant woman knife viral video
- पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा दामाद, ससुर की चाकू मारकर हत्या, पत्नी भी घायल Modinagar Murder Case
- सांपला मार्ग पर बस की टक्कर से युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार Kharkhoda Road Accident
नवनियुक्त जजों का हुआ सम्मान Kanchan Mahi

समारोह में विशेष तौर पर चार नवनियुक्त जजों का भी अभिनंदन किया गया। जिला बार एसोसिएशन की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रणबीर पराशर, अरविंद खुराना, डीबी भोला और अनीता शर्मा ने भी महिला सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के समापन पर अधिवक्ता अमित राणा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान अधिवक्ता कृष्ण सैनी, संजीव बातान, राजेश, हरपाल दुहन, केएल भारद्वाज, ईश्वर मलिक, मनोज सहारण, सुमन ठाकुर, सुल्तान राणा, कुलदीप परमार, मोनिका, ज्योति, सतीश धीमान और सुनीता मलिक सहित भारी संख्या में वकील मौजूद रहे।
also reads:Loharu: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत Vande Bharat Train
also reads:Panipat: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने 6 वर्षीय मासूम को कुचला Tractor Trolley Accident
Related Posts
- मेरे तै पंगा न लियै तू, यहीं बीच से फाड़ दूंगी, पानीपत में अकेली गर्भवती महिला से छेड़छाड़ Panipat pregnant woman knife viral video
- पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा दामाद, ससुर की चाकू मारकर हत्या, पत्नी भी घायल Modinagar Murder Case
- सांपला मार्ग पर बस की टक्कर से युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार Kharkhoda Road Accident

