Panipat: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने 6 वर्षीय मासूम को कुचला Tractor Trolley Accident

Kharkhoda Road Accident

Panipat: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने 6 वर्षीय मासूम को कुचला Tractor Trolley Accident

पानीपत: Tractor Trolley Accident  हरियाणा के पानीपत जिले के बराना गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें रेत से भरी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने 6 वर्षीय मासूम गोविंद को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गोविंद अपने ताऊ के बेटे की शादी की एक रस्म के लिए पेड़ से छड़ी तोड़ने गया था। इसी दौरान गली में रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर का टायर बच्चे के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही जान चली गई। मृतक गोविंद अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी तीन बहनें हैं। करीब 9 महीने पहले ही पिता का देहांत हो चुका था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी रोष फैल गया। मौके से भागने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मुश्किल से चालक को भीड़ से बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। ग्रामीणों ने अवैध माइनिंग और तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने की मांग करते हुए प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Also Read:फर्जी दस्तावेज देकर जमानत कराने वाला आरोपी काबू bail by giving fake documents

Also Read:Panipat : सावधान-दिनदहाड़े 7 महीने के मासूम बच्चे का अपहरण child kidnapping

Also Read:Jind: सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए दो युवकों पर करवाया मामला दर्ज, हनी ट्रैप मामले का पर्दाफाश honey trap

Also Read:dayalu yojana haryana के तहत मृत्यु या दिव्यांग होने पर दी जाती है आर्थिक सहायता: उपायुक्त

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp