बेटे रचित की हत्या करने के बाद खुद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली Murder
Ballabhgarh Murder : यहां के गांव दयालपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां 34 वर्षीय सागर ने अपने 5 वर्षीय बेटे रचित की हत्या करने के बाद खुद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।जानकारी के अनुसार सागर गांव दयालपुर स्थित अपने पुश्तैनी मकान में अकेला रहता था, जबकि उसकी पत्नी सपना अपने ससुर रूपचंद के साथ रहती थी। करीब एक साल पहले रूपचंद अपनी पत्नी मंजू और बेटे भारत के साथ गांव मछगर में जगबीर के मकान पर किराए पर रहने लगे थे। रचित नर्सरी कक्षा में पढ़ता था।
बताया जा रहा है कि सागर कभी-कभी अपने बेटे रचित को गांव दयालपुर अपने पुश्तैनी घर में खिलाने के उद्देश्य से ले जाता था।
पत्नी सपना और उसकी मां मंजू ने पड़ोसियों को फोन कर जानकारी लेने को कहा Murder
Ballabhgarh Murder : रविवार सुबह भी वह रचित को अपने साथ दयालपुर लेकर आया था। देर शाम तक जब दोनों वापस नहीं लौटे तो सागर की पत्नी सपना और उसकी मां मंजू ने पड़ोसियों को फोन कर जानकारी लेने को कहा।पड़ोसी जब दीवार फांदकर घर के अंदर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि सागर फंदे पर लटका हुआ था और उसका बेटा भी वहीं अचेत अवस्था में पड़ा था। लोगों ने तुरंत बच्चे को निकालकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने सागर के पिता रूपचंद के बयान पर मृतक सागर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
- नगरपालिका असंध के दो भ्रष्ट अधिकारियों की हो सीबीआई से जांचः शेर प्रताप शेरी Assandh Municipality Corruption-Action and Minosha DD 2500
- हिमाचल में ईशा ग्रामोत्सव की शानदार शुरुआत, 1200 ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दम; 65 वर्षीय वंती देवी बनीं आकर्षण Isha Gramotsav Kullu 1200 Players
- बरसात में ढहा मकान, पति-पत्नी की छत के नीचे दबने से मौत Ladwa Badondi Roof Collapse Death
Also Read :Individual’s Body Recovered : झाडिय़ों से व्यक्ति का क्षत विक्षत शव बरामद
Also Read :Yogesh Singh UPDATES 2026: उच्च शिक्षा में सफलता के Powerful मंत्र — प्रतिभा, उत्पत्ति और नवोन्वेष
Also Read : Bikes Accident 2026 : दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत, तीन घायल
Related Posts
- नगरपालिका असंध के दो भ्रष्ट अधिकारियों की हो सीबीआई से जांचः शेर प्रताप शेरी Assandh Municipality Corruption-Action and Minosha DD 2500
- हिमाचल में ईशा ग्रामोत्सव की शानदार शुरुआत, 1200 ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दम; 65 वर्षीय वंती देवी बनीं आकर्षण Isha Gramotsav Kullu 1200 Players
- बरसात में ढहा मकान, पति-पत्नी की छत के नीचे दबने से मौत Ladwa Badondi Roof Collapse Death

