नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई के मैदान पर एक नई कहानी लिखी गई। (Urvil Patel Fastest IPL Fifty) यह कहानी सिर्फ रिकॉर्ड की नहीं थी, बल्कि एक बेटे के संघर्ष, उसके जुनून और पिता के अधूरे सपने को पूरा करने की थी। उर्विल पटेल ने चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जेंट्स के मुकाबले में ऐसी विस्फोटक बल्लेबाजी की, जिसने पूरे स्टेडियम को झूमने पर मजबूर कर दिया। 27 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने महज 13 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए IPL इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। उर्विल ने अपनी पारी में सिर्फ एक चौका लगाया, लेकिन 7 बड़े छक्कों से गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं।
फिफ्टी के बाद भावुक हुआ मैदान (Urvil Patel Fastest IPL Fifty)
जैसे ही उर्विल ने अपना अर्धशतक पूरा किया, उन्होंने आसमान की तरफ देखा, हाथ जोड़कर भगवान को धन्यवाद दिया और फिर एक छोटी सी चिट कैमरे की तरफ दिखाई। उस पर लिखा था — “This is for You Papa.” यह पल सिर्फ क्रिकेट का नहीं, बल्कि भावनाओं का भी था। स्टेडियम में बैठे फैंस से लेकर सोशल मीडिया तक, हर कोई इस जश्न से जुड़ गया।
Related Posts
- Sarfaraz Khan Comeback: लंबे इंतजार के बाद सरफराज खान की टीम इंडिया में वापसी, साई सुदर्शन की जगह मिला मौका
- Scotland vs Canada ODI today आई.सी.सी मेन्स क्रिकेट वल्ड कप लींग 2 में दोनों टीमों का एक बार फिर होगा आमना सामना
- हिमाचल में ईशा ग्रामोत्सव की शानदार शुरुआत, 1200 ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दम; 65 वर्षीय वंती देवी बनीं आकर्षण Isha Gramotsav Kullu 1200 Players
पिता का सपना बेटे ने IPL में पूरा किया (Urvil Patel Fastest IPL Fifty)
उर्विल (Urvil Patel Fastest IPL Fifty) के पिता मुकेशभाई पटेल खुद क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन उनका सपना अधूरा रह गया। बेटे ने अब उसी सपने को देश की सबसे बड़ी T20 लीग के मंच पर पूरा कर दिखाया। इस मुकाबले से पहले उर्विल की पारियां 4, 24 और 17 रन की थीं, लेकिन उनकी बल्लेबाजी में आक्रामकता लगातार दिखाई दे रही थी। IPL 2025 में भी उन्होंने सीमित मौकों में 213 के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर अपनी पहचान बनाई थी।
घरेलू क्रिकेट में पहले से था धमाका (Urvil Patel Fastest IPL Fifty)
उर्विल पटेल घरेलू क्रिकेट में लंबे समय से अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए चर्चा में रहे हैं। 2024 की सईद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी में उन्होंने (Urvil Patel Fastest IPL Fifty) त्रिपुरा के खिलाफ सिर्फ 28 गेंदों में शतक जड़कर सनसनी मचा दी थी। इस दौरान उन्होंने ऋषभ पंत का 32 गेंदों वाला रिकॉर्ड भी तोड़ दिया था। इसके अलावा विजय हज़ारे ट्रॉफी में भी उनके नाम 41 गेंदों में शतक दर्ज है। उनकी पावर हिटिंग को देखते हुए कई क्रिकेट फैंस उन्हें “गुजरात का गेल” कहने लगे हैं।
IPL में लंबा इंतजार, फिर मिला मौका
उर्विल को 2023 में गुजरात टाइटंस ने अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 2024 में टीम ने रिलीज कर दिया और 2025 की नीलामी में वह बेस प्राइस 30 लाख रुपये पर भी अनसोल्ड रहे। हालांकि आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें चोटिल खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के तौर पर मौका दिया और उर्विल ने आते ही खुद को साबित कर दिया। उन्होंने सिर्फ 23 गेंदों पर 65 रन ठोक डाले, जिसमें 2 चौके और 8 लंबे छक्के शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 283 का रहा।
IPL इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी की बराबरी
13 गेंद – यशस्वी जैस्वाल (2023)
13 गेंद – उर्विल पटेल (2026)
14 गेंद – केऐल राहुल (2018)
14 गेंद – पैट कम्मिंस (2022)
14 गेंद – रोमरिओ शेफर्ड (2025)
उर्विल पटेल की यह पारी सिर्फ रिकॉर्ड बनाने वाली इनिंग नहीं थी, बल्कि यह उस विश्वास की कहानी थी जो संघर्ष के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार चमक उठा।
Related Posts
- Sarfaraz Khan Comeback: लंबे इंतजार के बाद सरफराज खान की टीम इंडिया में वापसी, साई सुदर्शन की जगह मिला मौका
- Scotland vs Canada ODI today आई.सी.सी मेन्स क्रिकेट वल्ड कप लींग 2 में दोनों टीमों का एक बार फिर होगा आमना सामना
- हिमाचल में ईशा ग्रामोत्सव की शानदार शुरुआत, 1200 ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दम; 65 वर्षीय वंती देवी बनीं आकर्षण Isha Gramotsav Kullu 1200 Players

