राजकीय स्कूल के पीछे झाडिय़ों से एक व्यक्ति का क्षत विक्षत शव बरामद Individual’s Body Recovered
Individual’s Body Recovered Jind : गांव लोहचब स्थित राजकीय स्कूल के पीछे झाडिय़ों से एक व्यक्ति का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ है। शव की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस को मृतक के पास से ऐसा कुछ नही मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। शव लगभग 15 दिन पुराना है। मृतक ने चैकदार शर्ट तथा काली पेंट पहनी हुई है। पुलिस ने ग्रामीणों को बुला कर शिनाख्त करवाने की कोशिश भी कि लेकिन शिनाख्त नही हो पाई। मृतक के हाथ, पांव तथा चेहरे व अन्य कुछ हिस्सों को कुत्तों द्वारा खाया भी गया है। व्यक्ति की मौत कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम होने के बाद हो पाएगा। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। सदर थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि शव बुरी तरह गला सड़ा हुआ है। मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
Related Posts
- नगरपालिका असंध के दो भ्रष्ट अधिकारियों की हो सीबीआई से जांचः शेर प्रताप शेरी Assandh Municipality Corruption-Action and Minosha DD 2500
- हिमाचल में ईशा ग्रामोत्सव की शानदार शुरुआत, 1200 ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दम; 65 वर्षीय वंती देवी बनीं आकर्षण Isha Gramotsav Kullu 1200 Players
- बरसात में ढहा मकान, पति-पत्नी की छत के नीचे दबने से मौत Ladwa Badondi Roof Collapse Death
Also Read :Rape Of A Minor दादा ने नाबालिग पौती से किया दुष्कर्म
Also Read : Laborer’s Death अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत