गांव भम्भेवा मे मजदूरी करने आया हुआ मृतक मजदूर Laborer’s Death
Laborer’s Death Jind : गांव भंभेवा के निकट सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर फरार वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मोतीहार बिहार निवासी अखिलेश राम (47) गांव भम्भेवा में मजदूरी करने आया हुआ था और खेतों में अपने साथियों के साथ रह रहा था। बीती रात वह सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें अखिलेश राम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का अंजाम देकर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। गंभीर हालात में अखलेश को नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के भांजे रामजीत की शिकायत पर फरार वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पिल्लूखेड़ा थाना के जांच अधिकारी विजेंद्र ने बताया मृतक काफी समय से अपने साथियों के मजदूरी करने आया हुआ था। जिसकी सडक हादसे में मौत हो गई। मामला दर्ज कर लिया गया है। मामलेकी जांच की जा रही है।
Also Read : Yogesh Singh UPDATES 2026: उच्च शिक्षा में सफलता के Powerful मंत्र — प्रतिभा, उत्पत्ति और नवोन्वेष
Related Posts
- नगरपालिका असंध के दो भ्रष्ट अधिकारियों की हो सीबीआई से जांचः शेर प्रताप शेरी Assandh Municipality Corruption-Action and Minosha DD 2500
- हिमाचल में ईशा ग्रामोत्सव की शानदार शुरुआत, 1200 ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दम; 65 वर्षीय वंती देवी बनीं आकर्षण Isha Gramotsav Kullu 1200 Players
- बरसात में ढहा मकान, पति-पत्नी की छत के नीचे दबने से मौत Ladwa Badondi Roof Collapse Death
Also Read :Ballabhgarh Child Murder पिता ने पांच वर्षीय बेटे की हत्या कर, की आत्महत्या
Also Read : Jind Bus Accident अनियंत्रित किलोमीटर स्कीम बस रेस्ट हाउस की दीवार में घुस कर पलटी, 35 यात्री थे सवार