परिजनों ने लगाए स्वीमिंग पूल संचालकों पर लापरवाही के आरोप Eklavya Stadium Drowning
जींद Eklavya Stadium Drowning : सफीदों रोड स्थित एकलव्य स्टेडियम के स्वीमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन तथा पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने स्वीमिंग पूल संचालकों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने स्वीमिंग पूल संचालक, कोच व मैनेजिंग स्टाफ सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार को पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। गांधी गली निवासी संजय जैन ने शुक्रवार को बताया कि उसका बेटा गौरव जैन पिछले 25 दिन से एकलव्य स्टेडियम के स्वीमिंग पूल में शाम को सात बजे से आठ बजे तक तैराकी का अभ्यास करने के लिए जाता था।
स्वीमिंग पूल का स्टाफ, कोच व अन्य लोगों ने उनकी कोई मदद नही की Eklavya Stadium Drowning
जींद Eklavya Stadium Drowning : उसने इसके लिए 3500 रुपये की रसीद भी कटवाई थी। गुरूवार शाम को भी गौरव जैन स्टेडियम में अभ्यास के लिए गया था। रात साढ़े आठ बजे तक वह वापस नही आया। जब गौरव के बारे में पूछताछ की तो उसका कहीं कुछ पता नही चला। जब परिजन स्वीमिंग पूल पर पहुंचे तो उन्हें अंदर नही जाने दिया गया। जब वह जबरन अंदर गया तो उसके बेटे का शव स्वीमिंग पूल में ही तैर रहा था। संजय जैन ने आरोप लगाया कि जब उसने अपने बेटे के शव को स्वीमिंग पूल से बाहर निकलने की कोशिश की तो स्वीमिंग पूल का स्टाफ, कोच व अन्य लोगों ने उनकी कोई मदद नही की। इसके बाद वह अपने भतीजे की मदद से अपने बेटे के शव को बाइक पर लेकर अस्पताल पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से गुस्साए परिजन तथा शहर के मौजिज लोग शनिवार को सिविल लाइन थाना में पहुंचे। इसके बाद इन्होंने डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा, डीसी मोहम्मद इमरान रजा व एसपी कुलदीप सिंह से मुलाकात की और स्वीमिंग पूल संचालकों को गिरफ्तार करने की मांग की। सिविल लाइन थाना प्रभारी पूजा ने बताया कि मृतक के पिता संजय जैन की शिकायत पर पुलिस ने स्वीमिंग पूल के संचालक, कोच व प्रबंधन में अन्य स्टाफ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
Related Posts
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama
Also Read :Akshaye Khanna एक्टर को खाने से मना किया तो निर्माता पर भड़क उठे अक्षय खन्ना Angry at Producer
Also Read :Overseas Job Scam विदेश में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर 13.80 लाख हड़पे
Related Posts
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama

