new delhi: NEET Exam Leak 2026 शिक्षा मंत्रालय के बाहर NSUI का अनोखा ‘झाल मुड़ी’ प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

neet exam leak 2026

neet exam leak 2026 शिक्षा मंत्रालय के सामने एक अनोखा और प्रतीकात्मक झाल मुड़ी प्रदर्शन किया

नई दिल्ली: neet exam leak 2026 । नीट 2026 प्रश्नपत्र लीक घोटाले के विरोध में गुरुवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और नीट अभ्यर्थियों ने शिक्षा मंत्रालय के सामने एक अनोखा और प्रतीकात्मक झाल मुड़ी प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सड़क पर झाल मुड़ी बेचते हुए केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

नई दिल्ली: neet exam leak 2026 ।प्रदर्शन में शामिल छात्रों का कहना था कि देश की सबसे महत्वपूर्ण मेडिकल प्रवेश परीक्षा में बार-बार सामने आ रहे प्रश्नपत्र लीक के मामलों ने लाखों छात्रों के भविष्य पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि मेहनत और ईमानदारी से परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों का भरोसा लगातार टूटता जा रहा है।

neet exam leak 2026 इस प्रदर्शन के बारे में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा

नई दिल्ली: neet exam leak 2026 । इस प्रदर्शन के बारे में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा कि सरकार के कार्यकाल में देश की शिक्षा व्यवस्था की स्थिति बेहद शर्मनाक हो चुकी है। छात्रों का भविष्य खुलेआम व्हाट्सऐप और टेलीग्राम समूहों पर बेचा जा रहा है, जबकि सरकार मूकदर्शक बनकर बैठी हुई है। लाखों छात्र दिन-रात मेहनत करके नीट जैसी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन प्रश्नपत्र लीक और भ्रष्टाचार उनकी मेहनत और उनके परिवारों के सपनों को बर्बाद कर रहे हैं।

नई दिल्ली: neet exam leak 2026 । छात्रों ने परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधारों की भी मांग की। उनका कहना है कि डिजिटल सुरक्षा को मजबूत किया जाए, परीक्षा केंद्रों की निगरानी बढ़ाई जाए और पेपर लीक रोकने के लिए आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती और छात्रों को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

neet exam leak 2026 अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिलता, प्रश्नपत्र लीक के जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती

नई दिल्ली: neet exam leak 2026 । यह लड़ाई सिर्फ एक परीक्षा की नहीं है, बल्कि देश के युवाओं के भविष्य को बचाने की लड़ाई है। जब तक नीट अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिलता, प्रश्नपत्र लीक के जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती और पूरी व्यवस्था की जवाबदेही तय नहीं की जाती, तब तक एनएसयूआई का संघर्ष पूरे देश में जारी रहेगा। एनएसयूआई नेताओं और छात्रों ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच, दोषियों को कड़ी सजा तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधारों की मांग की।

neet exam leak 2026 शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल

नई दिल्ली: neet exam leak 2026 । NEET परीक्षा देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में से एक मानी जाती है, जिसमें हर साल लाखों छात्र हिस्सा लेते हैं। ऐसे में प्रश्नपत्र लीक जैसी घटनाएं न केवल छात्रों के भविष्य को प्रभावित करती हैं, बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े करती हैं।

नई दिल्ली: neet exam leak 2026 । विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार सामने आ रहे परीक्षा घोटाले यह संकेत देते हैं कि परीक्षा प्रणाली में बड़े स्तर पर सुधार की जरूरत है। छात्रों और अभिभावकों का कहना है कि अगर समय रहते कठोर कदम नहीं उठाए गए तो मेहनती छात्रों का मनोबल टूट सकता है। फिलहाल, NEET Exam Leak 2026 को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन तेज होता नजर आ रहा है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर राजनीतिक और सामाजिक बहस और बढ़ सकती है।

also reads:Massive Blockbuster Success ‘Krishnavatharam’ 2026: ने 5 दिनों में धमाकेदार कमाई की

also reads:Charkhi Dadri सरकारी स्कूल सांवड में चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार Two accused arrested

also reads:new delhi 2026:CM Rekha Gupta ने बी.आर.आंबेडकर विश्वविद्याल के राष्ट्र निर्माण योगदान को highly praised किया

also reads:Bollywood News रणवीर सिंह ने रचा इतिहास, पोस्ट-कोविड दौर में 3700 करोड़ क्लब में पहुंचने वाले भारत के पहले सुपरस्टार बने Ranveer Singh Creates History

follow as:http://digitalsamaj.com

follow as:http://facebook.com

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp