चरखी दादरी पुलिस ने किये दो शातिर चोर गिरफ्तार Charkhi Dadri Theft Case

Charkhi Dadri Theft Case

 लाखों के जेवरात और नकदी बरामद, कई चोरी की वारदातों का खुलासा Charkhi Dadri Theft Case

Charkhi Dadri Theft Case :  दादरी पुलिस ने चोरी की वारदातों के खिलाफ तत्परता से कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। थाना बौंद कलां में तैनात अनुसंधानकर्ता हेड कांस्टेबल नसीब सिंह द्वारा मुकदमा नंबर 66 दिनांक 02 मई 2026 धारा 305, 331(4) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह मामला गांव अचीना निवासी राजबीर पुत्र हरिराम की शिकायत पर दर्ज किया गया था। घटना 01 मई 2026 की रात करीब एक बजे की है।

आरोपी प्रीतम के खिलाफ पहले से चोरी के 8 मुकदमे और आरोपी हिमांशु उर्फ शानु के खिलाफ 9 मुकदमे दर्ज हैं Charkhi Dadri Theft Case

Charkhi Dadri Theft Case :  पुलिस टीम ने गहन जांच और तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी प्रीतम पुत्र हरपाल निवासी देवसर जिला भिवानी तथा हिमांशु उर्फ शानु पुत्र दिनेश निवासी देवसर जिला भिवानी को 09 मई 2026 की रात करीब 8:30 बजे देवसर बाईपास भिवानी से गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपी प्रीतम के खिलाफ पहले से चोरी के 8 मुकदमे और आरोपी हिमांशु उर्फ शानु के खिलाफ 9 मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने थाना बौंद कलां, सदर दादरी, झोझू कलां, भिवानी और झज्जर क्षेत्र में कुल 10 चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।  आरोपियों ने गांव चांगरोड, बिगोवा, भागेश्वरी, अचीना तथा दुबलधन, रूपगढ़, हालुवास, झरवाई, लुहानी और बापोड़ा सहित कई क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली।

इस मामले में कुल 18 लाख 20 हजार रुपये की बरामदगी हुई  Charkhi Dadri Theft Case

Charkhi Dadri Theft Case :  पुलिस ने मुकदमा अचीना से संबंधित मामले में आरोपियों के कब्जे से एक सोने का हार, मंगलसूत्र, सोने के कड़े, अंगूठी, ऊँ आकार का लॉकेट, दो जोड़ी टोपस, पांच जोड़ी चांदी की पाजेब, चांदी की चैन, अंगूठियां, चुटकी के 16 नग तथा 20 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। इस मामले में कुल 18 लाख 20 हजार रुपये की बरामदगी हुई है। इसके अलावा थाना सदर दादरी के गांव बिगोवा में दर्ज मुकदमा नंबर 76 दिनांक 19 अप्रैल 2026 से संबंधित मामले में 6 चांदी के गिलास, एक चांदी का सिक्का, 9 चांदी की चुटकी और 20-20 रुपये के नोटों की माला बरामद की गई है, जिसकी कुल कीमत 2 लाख 67 हजार रुपये आंकी गई है। इसी प्रकार थाना झोझू कलां के गांव चांगरोड से संबंधित मामले में 7 हजार रुपये नकद तथा थाना बौंद कलां के गांव भागेश्वरी से संबंधित मामले में 5 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

Also Read :Charkhi Dadri सरकारी स्कूल सांवड में चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार Two accused arrested

Also Read :Indian Army TES 56 Recruitment 2026: बिना लिखित परीक्षा मिलेगा आर्मी में मौका, आवेदन शुरू

Also Read :Railway ALP Recruitment 2026: रेलवे में 11,127 पदों पर निकली भर्ती, 15 मई से शुरू होंगे आवेदन

 

 

Follow Us:YouTube
Follow Us: Facebook
📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp