Indian Army TES 56 Recruitment 2026: बिना लिखित परीक्षा मिलेगा आर्मी में मौका, आवेदन शुरू

Indian Army TES 56 Recruitment 2026

नई दिल्ली: देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इंडियन आर्मी (Indian Army TES 56 Recruitment 2026) ने टेक्निकल एंट्री स्कीम यानी TES 56 Entry January 2027 Batch के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे छात्र जिन्होंने JEE Main 2026 दिया है और आगे चलकर आर्मी में ऑफिसर बनना चाहते हैं, उनके लिए यह शानदार अवसर माना जा रहा है।

इच्छुक उम्मीदवार Indian Army Official Website पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जून 2026 तय की गई है।

किन उम्मीदवारों को मिलेगा मौका? (Indian Army TES 56 Recruitment 2026)

इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी।
उम्मीदवार ने JEE Main 2026 परीक्षा दी हो।
12वीं कक्षा Physics, Chemistry और Mathematics (PCM) विषयों के साथ कम से कम 60 प्रतिशत अंकों से पास की हो।
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 16 वर्ष 6 माह और अधिकतम आयु 19 वर्ष 6 माह होनी चाहिए।
आयु की गणना 1 जुलाई 2027 के आधार पर की जाएगी।

बिना लिखित परीक्षा होगा चयन (Indian Army TES 56 Recruitment 2026)

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि उम्मीदवारों को किसी अलग लिखित परीक्षा में शामिल नहीं होना होगा। JEE Main स्कोर और शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
इसके बाद चयन प्रक्रिया में:
SSB इंटरव्यू
फिजिकल टेस्ट
मेडिकल टेस्ट
शामिल होंगे।

चयनित उम्मीदवारों को चार साल की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसी दौरान उनकी इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी पूरी करवाई जाएगी।

कैसे करें आवेदन? (Indian Army TES 56 Recruitment 2026)

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:
सबसे पहले Join Indian Army Portal पर जाएं।
होमपेज पर दिखाई दे रहे Apply लिंक पर क्लिक करें।
जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक डिटेल दर्ज करें।
फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

आवेदन फीस नहीं देनी होगी (Indian Army TES 56 Recruitment 2026)

आर्मी TES 56 भर्ती के लिए किसी भी श्रेणी के उम्मीदवारों (Indian Army TES 56 Recruitment 2026) से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। यानी सभी अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। हर साल बड़ी संख्या में छात्र TES एंट्री के जरिए आर्मी में शामिल होने का सपना देखते हैं। इस स्कीम के जरिए युवाओं को कम उम्र में ही सैन्य प्रशिक्षण, इंजीनियरिंग शिक्षा और ऑफिसर बनने का मौका मिलता है। JEE Main देने वाले कई छात्रों के लिए यह भर्ती इंजीनियरिंग और डिफेंस करियर को एक साथ जोड़ने का बेहतरीन अवसर मानी जा रही है।

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp