नई दिल्ली: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट (Punjab and Haryana High Court Recruitment 2026) ने सफाई सेवक (Sweeper) और माली (Gardener) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अभियान के तहत कुल 167 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
हाई कोर्ट द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 75 पद सफाई सेवक और 92 पद माली के लिए निर्धारित किए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 है।
Related Posts
- DSSSB Recruitment 2026: 1979 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 16 जून से शुरू होंगे आवेदन, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
- RPSC APO Recruitment 2026: सहायक अभियोजन अधिकारी के पदों पर आवेदन शुरू, 7 जुलाई तक करें अप्लाई
- RSSB Computer Instructor Recruitment 2026: राजस्थान में कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती, 23 जून तक करें आवेदन
कितने पदों पर होगी भर्ती? (Punjab and Haryana High Court Recruitment 2026)
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 167 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
सफाई सेवक (Sweeper) – 75 पद
माली (Gardener) – 92 पद
आयु सीमा
भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों (Punjab and Haryana High Court Recruitment 2026) को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ दिया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव
माली (Gardener) पद के लिए
माली पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बागवानी (Horticulture) का ज्ञान होना चाहिए। जिन अभ्यर्थियों के पास बागवानी में डिप्लोमा और कम से कम तीन वर्षों का कार्य अनुभव होगा, उन्हें चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता (Punjab and Haryana High Court Recruitment 2026) दी जाएगी।
सफाई सेवक (Sweeper) पद के लिए
सफाई सेवक पद के लिए ऐसे उम्मीदवारों को वरीयता मिलेगी जिन्हें सफाई कार्य में कम से कम तीन वर्षों का अनुभव हो। इसके अलावा, सभी उम्मीदवारों को हिंदी और क्षेत्रीय भाषा का सामान्य ज्ञान होना आवश्यक है।
आवेदन शुल्क
भर्ती के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार निर्धारित किया गया है।
अन्य राज्यों के सामान्य, एससी एवं एसटी उम्मीदवार – ₹700
पंजाब और हरियाणा के एससी, एसटी एवं दिव्यांग उम्मीदवार – ₹600
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
सबसे पहले पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
भर्ती से संबंधित रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
भविष्य की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2026 है।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
उम्मीदवार आवेदन (Punjab and Haryana High Court Recruitment 2026) करने से पहले भर्ती से संबंधित आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। आवेदन फॉर्म में किसी भी प्रकार की गलत जानकारी भरने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
Related Posts
- DSSSB Recruitment 2026: 1979 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 16 जून से शुरू होंगे आवेदन, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
- RPSC APO Recruitment 2026: सहायक अभियोजन अधिकारी के पदों पर आवेदन शुरू, 7 जुलाई तक करें अप्लाई
- RSSB Computer Instructor Recruitment 2026: राजस्थान में कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती, 23 जून तक करें आवेदन

