DSSSB Recruitment 2026: 1979 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 16 जून से शुरू होंगे आवेदन, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

DSSSB Recruitment 2026

नई दिल्ली: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और दिल्ली में शिक्षक या गैर-शिक्षण पदों (DSSSB Recruitment 2026) पर काम करने की इच्छा रखते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।

इस भर्ती अभियान के तहत टीजीटी, टेक्निकल असिस्टेंट, लाइफ असिस्टेंट समेत कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 जून 2026 से शुरू होगी, जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

कितने पदों पर होगी भर्ती (DSSSB Recruitment 2026)

डीएसएसएसबी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती (DSSSB Recruitment 2026अभियान के माध्यम से कुल 1979 पदों को भरा जाएगा। इनमें 997 पद सामान्य वर्ग, 328 पद ओबीसी, 278 पद एससी, 126 पद एसटी और 250 पद ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Punjab and Haryana High Court Recruitment 2026: सफाई सेवक और माली के 167 पदों पर भर्ती, 30 जून तक करें आवेदन

आयु-सीमा

विभिन्न पदों के लिए निर्धारित आयु-सीमा अलग-अलग है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों (DSSSB Recruitment 2026) की न्यूनतम आयु पदानुसार 18 वर्ष या 20 वर्ष होनी चाहिए। वहीं अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार 27 वर्ष, 30 वर्ष और 32 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में 200 अंकों के कुल 200 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी।

योग्यता अंक की बात करें तो सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों (DSSSB Recruitment 2026) को न्यूनतम 40 प्रतिशत, ओबीसी उम्मीदवारों को 35 प्रतिशत तथा एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़ें: RPSC APO Recruitment 2026: सहायक अभियोजन अधिकारी के पदों पर आवेदन शुरू, 7 जुलाई तक करें अप्लाई

रजिस्ट्रेशन फीस

आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं एससी, एसटी, महिला और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूर्ण छूट दी गई है।

महत्वपूर्ण तिथियां

डीएसएसएसबी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 जून 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 15 जुलाई 2026 तक अपना आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

कैसे करें आवेदन

उम्मीदवार आवेदन करने के लिए सबसे पहले DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
इसके बाद भर्ती से संबंधित ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।
आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद उसका प्रिंटआउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp