जयपुर: राजस्थान में सरकारी नौकरी (RSSB Computer Instructor Recruitment 2026) की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 25 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 23 जून 2026 तक फॉर्म भर सकेंगे।
शैक्षणिक योग्यता (RSSB Computer Instructor Recruitment 2026)
कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर (RSSB Computer Instructor Recruitment 2026) पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई, एमई, एमटेक या स्नातक की डिग्री होना जरूरी है। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।
Related Posts
- DSSSB Recruitment 2026: 1979 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 16 जून से शुरू होंगे आवेदन, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
- RPSC APO Recruitment 2026: सहायक अभियोजन अधिकारी के पदों पर आवेदन शुरू, 7 जुलाई तक करें अप्लाई
- Punjab and Haryana High Court Recruitment 2026: सफाई सेवक और माली के 167 पदों पर भर्ती, 30 जून तक करें आवेदन
आवेदन शुल्क
भर्ती के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों (RSSB Computer Instructor Recruitment 2026) को रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी। सामान्य वर्ग और अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 600 रुपये। राजस्थान के ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क: 400 रुपये। बिना आवेदन शुल्क जमा किए फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके घर बैठे आवेदन कर सकते हैं।
सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) प्रक्रिया पूरी करें।
मांगी गई सभी जरूरी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
युवाओं के लिए सुनहरा मौका
राजस्थान में सरकारी नौकरी (RSSB Computer Instructor Recruitment 2026) की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती एक अच्छा अवसर माना जा रहा है। खासतौर पर कंप्यूटर और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े उम्मीदवारों के लिए यह नौकरी करियर बनाने का बेहतरीन मौका साबित हो सकती है।
Related Posts
- DSSSB Recruitment 2026: 1979 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 16 जून से शुरू होंगे आवेदन, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
- RPSC APO Recruitment 2026: सहायक अभियोजन अधिकारी के पदों पर आवेदन शुरू, 7 जुलाई तक करें अप्लाई
- Punjab and Haryana High Court Recruitment 2026: सफाई सेवक और माली के 167 पदों पर भर्ती, 30 जून तक करें आवेदन

