मुल्लांपुर: राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi IPL Records) ने IPL 2026 एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ऐसी पारी खेली, जिसने पूरे क्रिकेट जगत को रोमांचित कर दिया। महज 29 गेंदों में 97 रन बनाकर वैभव क्रिस गेल के IPL इतिहास के सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड से सिर्फ कुछ कदम दूर रह गए। हालांकि मैच के बाद उनकी बातों ने साफ कर दिया कि उनके लिए व्यक्तिगत रिकॉर्ड से ज्यादा टीम की जीत मायने रखती है।
मैच खत्म होने के बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें सबसे तेज IPL शतक के रिकॉर्ड (Vaibhav Suryavanshi IPL Records) की जानकारी थी, तो वैभव ने बेहद शांत अंदाज में जवाब दिया, “मुझे आउट होने के बाद पता चला कि मैं रिकॉर्ड के करीब था। उस समय मेरा पूरा ध्यान सिर्फ टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा रन बनाने पर था। शतक तो आगे भी बन जाएंगे, लेकिन अभी हमारा लक्ष्य ट्रॉफी जीतना है।”
Related Posts
- India Eliminated from WT20 WC: हरमनप्रीत का रिकॉर्ड शतक भी नहीं बचा सका भारत, ऑस्ट्रेलिया से हारकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई टीम इंडिया
- Ajit Agarkar Bold Decisions on Selection: अजीत अगरकर की ‘फ्यूचर-फर्स्ट’ रणनीति ने बदली टीम इंडिया की तस्वीर, बड़े नामों पर नहीं प्रदर्शन पर किया भरोसा
- IND vs AFG 1st Test: गिल-राहुल के शतकों से भारत मजबूत, पहले दिन 368/3, पंत ने भी जड़ा अर्धशतक
दिग्गजों ने भी की जमकर तारीफ (Vaibhav Suryavanshi IPL Records)
वैभव सूर्यवंशी की इस विस्फोटक पारी के बाद क्रिकेट जगत के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने उनकी बल्लेबाजी की खुलकर सराहना की। सचिन तेंदुलकर ने कहा कि सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi IPL Records) का बैट स्विंग शानदार है और वे फ्रंट फुट क्लियर करके जिस तरह जगह बनाते हैं, उससे उन्हें खुलकर खेलने की आजादी मिलती है।
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने वैभव की पारी को खास बताते हुए कहा, “बॉस बेबी ने दुनिया के दिग्गजों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यकीन करना मुश्किल है, इस बच्चे को बल्लेबाजी करते देखना शानदार है।”
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी युवा बल्लेबाज की तारीफ करते हुए कहा कि सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी यह साबित कर रहे हैं कि भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में है।
दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने भी वैभव (Vaibhav Suryavanshi IPL Records) की तारीफ में कहा, “दबाव के बीच सूर्यवंशी का धैर्य और खेल को समझने की क्षमता सबसे खास है। पेट कमिंस लगातार बोलिंग प्लांस बदलते रहे, लेकिन युवा बल्लेबाज पूरी पारी में शांत और फोकस्ड रहा।”
यह भी पढ़ें: IPL Eliminator 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान, राजस्थान ने हैदराबाद को हराकर क्वालिफायर-2 में बनाई जगह
प्रफुल्ल हिंगे ने रोकी तूफानी पारी
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi IPL Records) का विकेट हैदराबाद के गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने लिया। 8वें ओवर में वैभव थर्ड मैन पर कैच आउट हो गए। इस शॉट को लेकर उन्होंने कहा, “मैं शतक के बारे में नहीं सोच रहा था। मैंने फील्ड देखकर शॉट खेलने की कोशिश की थी, लेकिन टाइमिंग सही नहीं हुई। अगर गेंद को छोड़ देता तो शायद वह बाउंड्री चली जाती।”
“260 से ज्यादा रन भी बन सकते थे”
अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के बावजूद वैभव को लगा कि राजस्थान इससे भी बड़ा स्कोर बना सकता था। उन्होंने कहा, “मेरे आउट होने के बाद भी मुझे लग रहा था कि इस विकेट पर 260 से ज्यादा रन बन सकते थे।”
कोच की सलाह ने किया मदद
वैभव ने बताया कि मैच से पहले कोचिंग स्टाफ ने उन्हें सिर्फ अपना नैचुरल गेम खेलने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा, “कोच ने कहा था कि नेट्स में जैसा खेलते हो, वैसा ही मैदान पर करो। गेम एन्जॉय करो और अतिरिक्त दबाव मत लो।”
तैयारी के पीछे है गहरा होमवर्क
15 साल की उम्र में इतनी बेखौफ बल्लेबाजी हर किसी को हैरान कर रही है। अपनी तैयारी के बारे में वैभव ने बताया कि वे हर मैच से पहले गेंदबाजों, विकेट और बाउंड्री के आकार को लेकर खास तैयारी करते हैं।
उन्होंने कहा, “मैं बस पॉजिटिव रहने की कोशिश करता हूं। जब बल्लेबाज सकारात्मक रहता है तो दबाव गेंदबाज पर चला जाता है। मैं वही दबदबा बनाए रखना चाहता हूं।”
क्रिस गेल का रिकॉर्ड टूटा
भले ही वैभव (Vaibhav Suryavanshi IPL Records) शतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब उनके नाम इस सीजन में 65 छक्के हो चुके हैं। विरोधी टीमों की रणनीति पर उन्होंने कहा, “दूसरी टीम क्या प्लान बना रही है, वह उनका काम है। मैं सिर्फ अपने प्लान और अपने क्रिकेट पर फोकस करता हूं।” अब राजस्थान रॉयल्स की नजर क्वालिफायर-2 पर है और फैंस को उम्मीद है कि वैभव सूर्यवंशी का बल्ला आगे भी इसी तरह आग उगलता रहेगा।
Related Posts
- India Eliminated from WT20 WC: हरमनप्रीत का रिकॉर्ड शतक भी नहीं बचा सका भारत, ऑस्ट्रेलिया से हारकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई टीम इंडिया
- Ajit Agarkar Bold Decisions on Selection: अजीत अगरकर की ‘फ्यूचर-फर्स्ट’ रणनीति ने बदली टीम इंडिया की तस्वीर, बड़े नामों पर नहीं प्रदर्शन पर किया भरोसा
- IND vs AFG 1st Test: गिल-राहुल के शतकों से भारत मजबूत, पहले दिन 368/3, पंत ने भी जड़ा अर्धशतक

