धर्मशाला: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 क्वालिफायर-1 (IPL 2026 Qualifier-1) में गुजरात टाइटंस को 92 रन से हराकर लगातार दूसरे सीजन फाइनल में जगह बना ली। धर्मशाला में खेले गए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो IPL प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बन गया। कप्तान रजत पाटीदार ने सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 93 रन की तूफानी पारी खेली और कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
पाटीदार ने कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों में दिखाया दम (IPL 2026 Qualifier-1)
रजत पाटीदार ने 282 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए मैदान के हर कोने में शॉट लगाए। उनकी पारी में चौकों से ज्यादा छक्कों की चमक दिखी। उन्होंने 9 छक्के लगाए और IPL प्लेऑफ (IPL 2026 Qualifier-1) की सबसे विस्फोटक पारियों में से एक खेली। इस जीत के साथ पाटीदार लगातार दो IPL फाइनल में टीम को पहुंचाने वाले पांचवें कप्तान बन गए। उन्होंने इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज कप्तानों की बराबरी कर ली।
Related Posts
- India Eliminated from WT20 WC: हरमनप्रीत का रिकॉर्ड शतक भी नहीं बचा सका भारत, ऑस्ट्रेलिया से हारकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई टीम इंडिया
- Ajit Agarkar Bold Decisions on Selection: अजीत अगरकर की ‘फ्यूचर-फर्स्ट’ रणनीति ने बदली टीम इंडिया की तस्वीर, बड़े नामों पर नहीं प्रदर्शन पर किया भरोसा
- IND vs AFG 1st Test: गिल-राहुल के शतकों से भारत मजबूत, पहले दिन 368/3, पंत ने भी जड़ा अर्धशतक
यह भी पढ़ें: IPL Eliminator 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान, राजस्थान ने हैदराबाद को हराकर क्वालिफायर-2 में बनाई जगह
सबसे तेज 200 टी-20 छक्के लगाने वाले भारतीय बने
पाटीदार ने सिर्फ 105 पारियों में अपने 200 टी-20 छक्के पूरे कर लिए। इसके साथ ही वे सबसे तेजी से यह मुकाम हासिल करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। उन्होंने अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 125 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।
RCB ने बनाया IPL प्लेऑफ का सबसे बड़ा स्कोर
बेंगलुरु ने 254/5 का विशाल स्कोर बनाकर IPL प्लेऑफ (IPL 2026 Qualifier-1) इतिहास का सबसे बड़ा टीम टोटल अपने नाम किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस के नाम था, जिन्होंने 2023 में 233 रन बनाए थे। RCB ने इस मुकाबले में कुल 38 बाउंड्री लगाईं, जो IPL प्लेऑफ के एक मैच में किसी टीम द्वारा सबसे ज्यादा बाउंड्री का रिकॉर्ड है।
प्लेऑफ इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत
गुजरात के खिलाफ 92 रन की जीत IPL प्लेऑफ इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत बन गई। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने 2008 में दिल्ली को 105 रन से हराया था।
रबाडा और भुवनेश्वर ने भी रचा इतिहास
कगिसो रबाडा ने इस सीजन पावरप्ले में अपना 18वां विकेट लिया और IPL इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा पावरप्ले (IPL 2026 Qualifier-1) विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। वहीं भुवनेश्वर कुमार ने भी इस सीजन 26 विकेट पूरे किए और RCB के लिए एक सीजन में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में जगह बना ली।
RCB की नजर अब ट्रॉफी पर
लगातार दूसरे सीजन फाइनल में पहुंचने के बाद RCB का आत्मविश्वास चरम पर है। टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों शानदार लय में दिख रही हैं। खासकर कप्तान रजत पाटीदार (IPL 2026 Qualifier-1) जिस अंदाज में टीम को आगे बढ़ा रहे हैं, उसने फैंस की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं। अब सभी की नजर IPL 2026 के फाइनल पर होगी, जहां RCB पहली बार लगातार दो सीजन ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा करने उतरेगी।
Related Posts
- India Eliminated from WT20 WC: हरमनप्रीत का रिकॉर्ड शतक भी नहीं बचा सका भारत, ऑस्ट्रेलिया से हारकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई टीम इंडिया
- Ajit Agarkar Bold Decisions on Selection: अजीत अगरकर की ‘फ्यूचर-फर्स्ट’ रणनीति ने बदली टीम इंडिया की तस्वीर, बड़े नामों पर नहीं प्रदर्शन पर किया भरोसा
- IND vs AFG 1st Test: गिल-राहुल के शतकों से भारत मजबूत, पहले दिन 368/3, पंत ने भी जड़ा अर्धशतक

