नई दिल्ली: Indian Air Force में कमीशंड ऑफिसर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर (AFCAT 2 2026 Notification) है। एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट यानी AFCAT 2 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल एवं नॉन-टेक्निकल) शाखाओं में भर्ती की जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 मई 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 19 जून 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट AFCAT Official Website पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Related Posts
इस बार बदले गए योग्यता नियम (AFCAT 2 2026 Notification)
AFCAT 2 2026 में इस बार शैक्षणिक योग्यता को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। पहले कई ब्रांचों में आवेदन करने के लिए 60 प्रतिशत अंक अनिवार्य थे, लेकिन अब इस शर्त को हटा दिया गया है। हालांकि उम्मीदवारों (AFCAT 2 2026 Notification) के लिए 12वीं में फिजिक्स और मैथ्स विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी रहेगा।
आयु सीमा क्या है?
उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जुलाई 2027 के आधार पर की जाएगी।
फ्लाइंग ब्रांच के लिए आयु सीमा: 20 से 24 वर्ष
ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल/नॉन-टेक्निकल) के लिए: 20 से 26 वर्ष
निर्धारित की गई है।
यह भी पढ़ें: UPSSSC Recruitment 2026: विधान भवन रक्षक और अग्निरक्षक के 170 पदों पर भर्ती, जानिए आवेदन से जुड़ी पूरी डिटेल
कैसे होगा चयन?
भारतीय वायु सेना में ऑफिसर बनने के लिए उम्मीदवारों को तीन चरणों से गुजरना होगा।
लिखित परीक्षा
इंटरव्यू और SSB
मेडिकल टेस्ट एवं फिजिकल असेसमेंट
लिखित परीक्षा देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों (AFCAT 2 2026 Notification) को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जहां दौड़, पुश-अप्स और अन्य शारीरिक परीक्षण भी होंगे। AFCAT के जरिए चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान हर महीने ₹56,100 का स्टाइपेंड दिया जाएगा।
टैटू को लेकर क्या हैं नियम?
भारतीय वायु सेना ने टैटू को लेकर भी सख्त नियम बनाए हैं।
शरीर पर स्थायी टैटू की अनुमति नहीं होगी।
हालांकि दोनों हाथों के अंदरूनी हिस्से (कोहनी से कलाई तक) और हथेली के पीछे छोटे टैटू की अनुमति दी गई है। आदिवासी समुदायों को उनकी परंपराओं के अनुसार विशेष छूट दी जाएगी।
युवाओं में बढ़ा उत्साह
AFCAT को देश की सबसे प्रतिष्ठित रक्षा भर्ती परीक्षाओं में गिना जाता है। हर साल हजारों युवा एयरफोर्स में ऑफिसर बनने के लिए इस परीक्षा में हिस्सा लेते हैं। इस बार 60 प्रतिशत अंकों की अनिवार्यता हटने के बाद और भी अधिक उम्मीदवारों के आवेदन करने की उम्मीद जताई जा रही है।

