नई दिल्ली: Youth shot dead in Delhi Welcome राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के वेलकम इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 22 वर्षीय अमानुल्लाह कुरैशी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम (एफएसएल) और क्राइम ब्रांच के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, 19 और 20 मई की दरम्यानी रात थाना वेलकम क्षेत्र में गोलीबारी की सूचना प्राप्त हुई।
सूचना पर पुलिस टीम श्याम लाल कॉलेज के पास घटनास्थल पर पहुंची, जहां पता चला कि घायल अमानुल्लाह कुरैशी पुत्र मोहम्मद तस्लीम, निवासी गुरुद्वारा मोहल्ला, मौजपुर को उसके परिजन पहले ही गुरु तेग बहादुर अस्पताल लेकर जा चुके थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच के दौरान फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए।
Related Posts
- शादी में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा से हाथापाई, भतीजे के साथ मारपीट Haryanvi Singer Masoom Sharma
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
हत्या मामले में एफआईआर दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस Youth shot dead in Delhi Welcome
नई दिल्ली: Youth shot dead in Delhi Welcome पुलिस ने इस मामले में एफआईआर संख्या 233/26 के तहत धारा 103(1) बीएनएस और 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। मृतक के पिता तस्लीम ने घटना को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सलमान की मां, सलमान, उसका भाई अक्षय नावेद शामिल है। इसके अलावा, सलमान जेडी का परिवार और उसका भाई काफिल भी इस वारदात में शामिल हैं। वे हमारे परिवार के सदस्यों की हत्या की साजिश रच रहे थे
और हमें लगातार जान से मारने की धमकियां भी मिल रही थीं। इस संबंध में मैंने पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी थी। उन्होंने आगे कहा कि हमें सूचना मिली थी कि आपके बच्चे की मौत हो गई है, लेकिन जब मैंने मौके पर पहुंचा तो पता चला की उसकी मौत हो गई है। दिल्ली पुलिस पर मुझे पूरा भरोसा है, मेरी पूरी मदद करेगी, हमें उनसे कोई नाराजगी नहीं है।
ALSO READS: New Delhi 2026 : जनगणना शिकायत पर आयोग का नोटिस Commission’s notice on census complaint
ALSO READS: BTSC Food Analyst Recruitment 2026: बिहार में फूड एनालिस्ट बनने का मौका, 20 मई से शुरू हुए आवेदन
FOLLOW AS: http://DIGITAL SAMAJ.COM
FOLLOW AS: http://FACEBOOK. COM
FOLLOW AS: http://YOUTUBE.COM
Related Posts
- शादी में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा से हाथापाई, भतीजे के साथ मारपीट Haryanvi Singer Masoom Sharma
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद

