UG-PG Admission 2026: अब एडमिशन प्रक्रिया होगी स्मार्ट, DigiLocker से ऑटो-फिल होंगे CUET स्कोर और स्टूडेंट डिटेल्स

UG-PG Admission 2026

नई दिल्ली: UG-PG Admission 2026 को लेकर केंद्र सरकार शिक्षा क्षेत्र में बड़ा डिजिटल बदलाव करने जा रही है। अब देशभर के विश्वविद्यालयों में दाखिले की प्रक्रिया पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा आसान और तेज होने वाली है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से यूनिवर्सिटी एडमिशन सिस्टम को DigiLocker-API सेतु प्लेटफॉर्म से जोड़ा जा रहा है। इस नई व्यवस्था से लाखों छात्रों को राहत मिलने की उम्मीद है।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने CUET PG 2026 के रिजल्ट के साथ इस डिजिटल सिस्टम की शुरुआत कर दी है। फिलहाल करीब 200 विश्वविद्यालय इस प्लेटफॉर्म से जुड़ चुके हैं। वहीं जून में CUET UG 2026 के नतीजों के बाद और भी विश्वविद्यालयों को इससे जोड़ने की तैयारी चल रही है।

अब बार-बार जानकारी भरने की जरूरत नहीं (UG-PG Admission 2026)

अब तक छात्रों को हर यूनिवर्सिटी के आवेदन पोर्टल (UG-PG Admission 2026) पर जाकर अपनी व्यक्तिगत जानकारी बार-बार भरनी पड़ती थी। नाम, जन्मतिथि, कैटेगरी, माता-पिता का नाम, जेंडर और CUET स्कोर जैसी डिटेल्स मैन्युअली दर्ज करनी होती थीं। कई बार छोटी गलती के कारण आवेदन में परेशानी भी आ जाती थी।

लेकिन अब DigiLocker आधारित नई व्यवस्था लागू होने के बाद छात्र जैसे ही किसी यूनिवर्सिटी पोर्टल पर लॉगिन करेंगे, उनकी जरूरी जानकारी और CUET स्कोर अपने आप स्क्रीन पर दिखाई देने लगेंगे। इससे आवेदन प्रक्रिया पहले से ज्यादा तेज और आसान हो जाएगी।

छात्रों को मिलेगा सीधा फायदा

UG-PG Admission 2026 की इस नई डिजिटल पहल का सबसे बड़ा फायदा उन छात्रों को होगा, जो एक साथ कई विश्वविद्यालयों में आवेदन (UG-PG Admission 2026) करते हैं। अब उन्हें हर बार लंबा फॉर्म भरने, दस्तावेज अपलोड करने और जानकारी दोबारा दर्ज करने की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: AFCAT 2 2026 Notification जारी: एयरफोर्स में ऑफिसर बनने का मौका, 20 मई से शुरू होंगे आवेदन

इस सिस्टम से देश के कई बड़े संस्थान जुड़ चुके हैं, जिनमें दिल्ली विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, डॉ॰ ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय और मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वद्यालय जैसे प्रमुख विश्वविद्यालय शामिल हैं।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों को भी इस प्लेटफॉर्म से जोड़ा जा रहा है।

डिजिटल इंडिया अभियान को मिलेगा बल

शिक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक यह पहल “डिजिटल इंडिया” अभियान को शिक्षा क्षेत्र में और मजबूत करेगी। इससे न सिर्फ एडमिशन प्रक्रिया आसान होगी, बल्कि डेटा की सुरक्षा और पारदर्शिता भी बेहतर होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले वर्षों में विश्वविद्यालयों की पूरी प्रवेश प्रक्रिया लगभग पेपरलेस हो सकती है। इससे छात्रों का समय बचेगा और एडमिशन सिस्टम ज्यादा भरोसेमंद बनेगा।

CUET एडमिशन प्रक्रिया में आएगी तेजी

पिछले कुछ सालों में CUET के जरिए देशभर के विश्वविद्यालयों में दाखिले की प्रक्रिया एकसमान हुई है। हालांकि आवेदन प्रक्रिया के दौरान तकनीकी समस्याएं और लंबे फॉर्म छात्रों के लिए चुनौती बने हुए थे। अब DigiLocker आधारित यह नया सिस्टम UG-PG Admission 2026 को ज्यादा स्मार्ट, तेज और छात्र-हितैषी बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp