Charkhi Dadri सरकारी स्कूल सांवड में चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार Two accused arrested

Three People Arrested With Illegal Liquor

चरखी दादरी ने गवर्नमेंट गल्र्स स्कूल सांवड चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की Two accused arrested

चरखी दादरी Two accused arrested : स्पेशल स्टाफ चरखी दादरी ने गवर्नमेंट गल्र्स स्कूल सांवड चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों की पहचान शेरसिंह निवासी नोनोन्द जिला रोहतक व रवि निवासी जिन्दराण जिला रोहतक के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 24 जनवरी को थाना बोंद कलां में गवर्नमेंट गल्र्स स्कूल सांवड में चोरी होने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर हेड कांस्टेबल मनोज कुमार व हेड कांस्टेबल संदीप स्कूल में पहुंचे जहां प्रिंसिपल वेदवती ने पुलिस को शिकायत दी कि दिनांक 24.01.2026 को प्रात: 8.26 पर विधालय के पूर्व प्राचार्य विरेन्द्र सिंह ने फोन करके विधालय में चोरी होने बारे बताया ।  विधालय में आकर देखा तो कार्यालय का ताला टुटा हुआ और, अलमारियो का ताला टुटा हुआ मिला । कागज व रिकार्ड बिखरा पड़ा था औरत प्रिटर गायब थे।  मैथ्स लैब का ताला भी टूटा हुआ था और अलमारीयो का रिकार्ड बिखरा हुआ था। लेंग्वेज लैब में लगे 20 कम्प्युटर मोनीटर गायब मिले। लाईब्रेरी का ताला भी टूटा हुआ मिला। तफतीश के दौरान बुधवार को हेड कांस्टेबल श्री भगवान स्पेशल स्टाफ दादरी ने विद्यालय में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी शेरसिंह निवासी नोनोन्द जिला रोहतक व रवि निवासी जिन्दराण जिला रोहतक को गिरफतार किया। पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों को 3 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Also Read :Beti Bachao Campaign बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित

Also Read :Delhi Bus Gangrape Case : दिल्ली में फिर चलती बस में निर्भया जैसी हैवानियत,घटना पर गरमाई सियासत

Also Read :Jind News सफाई कर्मचारियों की हडताल हुई समाप्त Sanitation Workers End Strike

 

Follow Us:YouTube
Follow Us: Facebook
📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp