बेटियां समाज की नींव : अनिल लाठर Beti Bachao Campaign
Beti Bachao Campaign Jind : गांव बख्ताखेड़ा में घटते लिंगानुपात को सुधारने तथा बेटियों के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों को बेटियों के महत्व, कन्या भ्रूण हत्या के दुष्परिणाम तथा समाज में बेटियों को समान अधिकार देने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को संदेश दिया गया कि बेटियां परिवार और समाज की शान हैं तथा उनका सम्मान और संरक्षण करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। साथ ही यह भी आह्वान किया गया कि लिंगानुपात सुधारने के लिए अब इसे जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा और गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाया जाएगाए ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके। इस अवसर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता कविता, संतोष एवं अनिल लाठर ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। उन्होंने लोगों से अपील की कि भ्रूण लिंग जांच जैसी अवैध गतिविधियों का विरोध करें तथा यदि कोई अवैध गतिविधियों में शामिल पाया जाता है तो उस पर कानूनी कार्यवाही एवं जुर्माने का प्रावधान है। अत: आमजन सहयोग करें एवं बेटियों को आगे बढ़ाने में सहयोग दें।
Also Read :Death By Electrocution छत से व्यक्ति बिजली ट्रांसफार्मर पर गिरा, करेंट से मौत
Related Posts
- MLA Yogendra Rana विधायक योगेन्द्र राणा ने राहड़ा गांव को दी 4 करोड़ 50 लाख 82 हजार रुपये के विकास कार्यों की सौगात
- Heartbreaking Parag Tyagi mourns Shefali’s death 2026: किस ‘खास’ ने दिया भावनात्मक सहारा बताया
- Elvish Yadav यूट्यूबर एल्विश यादव से मांगी 10 करोड़ की चौथ, विदेशी नंबर से की कॉल 10 Crore Money demanded
Also Read :Hailstorm in Morkhi रातभर गरजे बादल, मोरखी में हुई ओलावृष्टि