नई दिल्ली। Encounter between police and criminals दिल्ली के रोहिणी जिले में पुलिस और कुख्यात अपराधी लल्लू उर्फ अशरफ और उसके साथियों के बीच शनिवार तड़के एक मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक आरोपी को मौके से ही पकड़ लिया गया। इस घटना के बाद दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहे।
पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि यह घटना बुद्ध विहार थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस की एक विशेष टीम गश्त कर रही थी, जब उन्हें एक गुप्त सूचना मिली कि गोगी गिरोह से जुड़ा लल्लू अपने साथियों के साथ गौ-रक्षक दल से जुड़े एक प्रमुख व्यक्ति के घर या दफ्तर पर हमला करने की योजना बना रहा है। पुलिस के अनुसार, लल्लू हाल ही में तीन लोगों की बर्बरतापूर्वक पिटाई करके उसका वीडियो इंस्टाग्राम पर डाल कर अपना वर्चस्व स्थापित करना चाहता था।
Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- पानीपत शर्मसार: 10वीं की छात्रा को नशा सुंघाकर किया घर से अगवा, फिर किया रेप, अब बदमाशों से मिल रही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी Panipat Gang Rape News
- New Delhi 2026: सीबीआई अधिकारियों पर भ्रष्टाचार-षड्यंत्र के आरोप तय Corruption on CBI officers
पुलिस को देखकर शुरू की गोलीबारी Encounter between police and criminals

पुलिस गश्ती वाहन में टक्कर मार दी Encounter between police and criminals
शनिवार तड़के करीब 2:40 बजे, पुलिस टीम ने रोहिणी सेक्टर-24 में बांके बिहारी मंदिर के पास एक संदिग्ध सफेद स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही कार सवारों ने पुलिस गश्ती वाहन में टक्कर मार दी और भागने की कोशिश करते हुए अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। जवाब में, पुलिस ने भी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में पुलिस ने 6 राउंड और बदमाशों ने 6-7 राउंड फायर किए।
Encounter between police and criminals इस दौरान हुई गोलीबारी में दो अपराधियों को पैरों में गोली लगी। उनकी पहचान लल्लू उर्फ अशरफ (23) और इरफान (21) के रूप में हुई है। वहीं, उनके तीसरे साथी नितेश (30) को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। लल्लू, जो गोगी गिरोह से जुड़ा है, पर हत्या के प्रयास और लूट सहित पांच गंभीर मामले दर्ज हैं, जबकि इरफान पर हत्या के प्रयास के दो मामले दर्ज हैं। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है और गिरोह के नेटवर्क की जांच कर रही है।
Also read:Sarvapitri Amavasya पितरों के प्रति समर्पण का अनूठा अवसर है सर्वपितृ अमावस्या
Also read:Delhi Riots Case: उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Surya Murder Case : आरोपी असद के घर पर प्रशासन का नोटिस, 15 दिन में मकान खाली करने का निर्देश
- पानीपत शर्मसार: 10वीं की छात्रा को नशा सुंघाकर किया घर से अगवा, फिर किया रेप, अब बदमाशों से मिल रही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी Panipat Gang Rape News
- New Delhi 2026: सीबीआई अधिकारियों पर भ्रष्टाचार-षड्यंत्र के आरोप तय Corruption on CBI officers

