जींद Overseas Job Scam : शहर थाना पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 13 लाख 80 हजार रुपये हडपने पर तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजेंद्र नगर निवासी नवीन ने पुलिस को दी शिकायत मे बताया कि वह जुलाई 2025 मे गांव पाली जिला हांसी निवासी दीपक की शादी में गया हुआ था। वहां पर दीपक ने उसकी मुलाकात गांव कनवाह निवासी अमित से करवाई। अमित ने 25 जुलाई 2025 को उसके पास एक ज्वायनिंग लैटर भेजा। जो भारतीय खाद्य निगम का था। उसने कहा कि वह भी उसे नौकरी लगवा देगा और विदेश भी भेज देगा। उसे टैक्स सहायक का पद मिलेगा। उसे विदेश से आने वाले रुपयों पर नजर रखनी है। उसकी पोस्टिंग विदेश अंबेसी में होगी। झांसे में आकर उसने हां कर दी।
13 लाख 80 हजार रुपये अपने तथा जानकार गुरूग्राम निवासी टाइगर के खाते में डलवा लिए Overseas Job Scam
जींद Overseas Job Scam : उसके लिए उसे सीट बुक करवाने के लिए तीन लाख रुपये देने होंगे। जिसके बाद आरोपित ने पांच लाख रुपये और अपनी मां के खाते मे डलवा लिए। आरोपितों ने इस प्रकार से उससे 13 लाख 80 हजार रुपये अपने तथा जानकार गुरूग्राम निवासी टाइगर के खाते में डलवा लिए। जब उसने ज्वायनिंग लैटर मांगा तो तारीख जाने की बात कही। जल्द ही दूसरा ज्वायनिंग लैटर दिलाने की बात कही। बावजूद इसके उसे नौकरी नही मिली और न ही राशि को वापस लौटाया। शहर थाना पुलिस ने नवीन की शिकायत पर दीपक, अमित तथा टाइगर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर थाना के जांच अधिकारी भगवत ने कहा कि विदेश में नौकरी का झांसा देकर राशि हड़पने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। फिलहाल तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Related Posts
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama
Also Read :Sonipat शराब पार्टी के बाद खूनी वारदात, ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या Auto Driver Murder
Also Read :नशीला पदार्थ सप्लाई करने का एक और आरोपी गिरफ्तार Drug Supplier Accused Arrested
Also Read :छीनाझपटी व वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार Kurukshetra Snatching Gang
Related Posts
- फतेहाबाद मताना गांव के एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौके पर ही मौत Fatehabad Road Accident
- बाबा फतेह सिंह राजकीय महाविद्यालय असंध में शिक्षक-अभिभावक बैठक, डिजिटल शिक्षण और छात्रवृत्ति पर दी जानकारी Assandh govt college me parents teacher meeting
- Rajond में स्वच्छता अभियान के दौरान हंगामा; यूट्यूबर रवि चावला के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग Rajond Cleanliness Drive Hungama

