बस चालक समेत आठ को कराया अस्पताल में भर्ती, अन्य को मामूली चोटें Bus Accident
Jind Bus Accident : नरवाना के हरियल चौक पर स्कूटी सवार को बचाने के फेर में पंचकूला डिपो की किलोमीटर स्कीम की बस अनियंत्रित हो कर डिवाइडर पार रेस्ट हाउस की दीवार तोड़ कर पलट गई। जिसमें चालक समेत लगभग 35 यात्री घायल हो गए। इसमें चालक समेत आठ यात्रियों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पंचकूला डिपो की किलोमीटर स्कीम की बस सोमवार को हिसार के लिए रवाना हुई थी। जब बस नरवाना के हरियल चौक पर बस अड्डे की तरफ जा रही थी तो आगे अचानक स्कूटी सवार आ गया। जिसको बचाने के फेर में चालक ने कट मारा तो बस अनियंत्रित हो कर डिवाइडर को पार करते हुए रेस्ट हाउस की दिवार को तोड़ते हुए पलट गई। जिसके बाद चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने के साथ डीएसपी कमलदीप राणा पुलिसबल के साथ मौके पर पहुच गए और आसपास के लोगों के सहयोग से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाल नागरिक अस्पताल नरवाना पहुंचाया। गनीमत यह रही किसी यात्री की जान नही गई। घटना के दौरान बस मे 35 यात्री सवार थे। जिसमें सभी यात्रियो को चोटें आई लेकिन गंभीर रूप से कोई यात्री घायल नही हुआ।
स्कूटी सवार को बचाने के फेर में नरवाना के हरियल चौक पर हुआ हादसा Bus Accident
Jind Bus Accident : जो आठ यात्री अस्पताल मे भरती हुए उनमें बस चालक गांव सुलेहड़ा निवासी अनिल, गांव काकडौद निवासी बाला, भाणा निवासी संजय, लाडवा निवासी प्रिंस, नरवाना निवासी कमलेश, राजेंद्र, हिसार निवासी आर्यन, चुरू राजस्थान निवासी अविनाश शामिल है। प्रिंस को जिला मुख्यालय अस्पताल रैफर किया गया है। जिस समय बस पलटी तो जोरदार धमका भी हुआ। यात्रियों ने बचाव में चिल्लाना शुरू कर दिया। बस को पलटते ही राहगीरों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू कर दिया। उसी दौरान पुलिस तथा एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में यात्रियों को चोटे तो आई लेकिन गंभीर हालात का यात्री न मिलने पर बचाव में लगे लोगों तथा अमले ने राहत की सांस ली। हादसे के कारण जींद-पटियाला नेशनल हाइवे की एक साइड बाधित हो गई। पुलिस ने मौके पर दो क्रेनों को बुला कर बस को उठाया। जिसके बाद यातायात बहाल हुआ। शहर थाना नरवाना प्रभारी पूर्णदास ने बताया कि सूचना के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। डीएसपी कमलदीप राणा मौके पर बने रहे। उन्होंने अस्पताल पहुंच कर घायल यात्रियों को हालचाल जाना। गंभीर चोट किसी यात्री को नही आई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
Also Read : Urvil Patel Fastest IPL Fifty: उर्विल पटेल ने 13 गेंदों में जड़ी तूफानी फिफ्टी, IPL को मिला नया सिक्सर किंग
Related Posts
Also Read : Theft Case बातों मे उलझा कर बुजुर्ग की जेब से चालीस हजार ले उड़ा युवक
Also Read :Delhi Government Warning 2026: बढ़ते ईंधन खर्च पर सरकार हुई सख्त

