Escaping from police custody चौथ मांगने के आरोपित ने पुलिस हिरासत से भागने का किया प्रयास पुल से नीचे गिर कर हुआ घायल

Escaping from police custody

किसी भी प्रकार की रंगदारी,  धमकी या असामाजिक गतिविधि की सूचना पुलिस को दें : एसपी  Escaping from police custody 

Jind Escaping from police custody : पुलिस ने नरवाना में चौथ मांगने के मामले में गिरफ्तार आरोपित ने पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपित ने पुल से नीचे छलांग लगा दी। जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए युवक को काबू कर लिया। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। उप पुलिस अधीक्षक नरवाना कमलदीप राणा ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि मॉडल टाउन नरवाना निवासी व्यापारी नरेश जैन से कुछ युवकों ने हर माह एक लाख रुपये मंथली देने की बात कही थी। जिस पर पुलिस ने नरेश जैन की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्य व अन्य सुरागों के आधार पर सभी नामजद आरोपितों को काबू कर लिया था। गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान गांव काब्रच्छा निवासी अमरजीत, प्रवेश, मयंक, राहुल तथा सचिन के रूप में हुई थी। रविवार को पांचों आरोपितों को गंजा कर बाजार में घुमाया गया ताकि लोगों में भय का माहौल न रहे। वहीं पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली थी। पुलिस द्वारा आरोपित राहुल, सचिन, मयंक व प्रवेश को अदालत में पेश कर जिला जेल भेज दिया है जबकि मुख्य आरोपित अमरजीत का पुलिस रिमांड हासिल करके आगामी कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही थी।

पुलिस ने अस्पताल में करवाया भर्ती Escaping from police custody

Jind Escaping from police custody  : सोमवार को थाना शहर नरवाना पुलिस आरोपी अमरजीत को बरामदगी के लिए रेल्वे पुल हिसार नरवाना बाईपास के पास लेकर गई थी। जहां आरोपित ने पुलिस हिरासत से भागने कि कोशिश तथा पुल से नीचे छलांग लगा दी। जिससे आरोपित को पुलिस टीम ने तुरंत काबू कर लिया। जिसके बाएं पैर में चोट लगी है। आरोपित को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल नरवाना में दाखिल करवाया गया। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने कहा कि किसी भी व्यापारी, दुकानदार आदि को किसी से डरने की जरूरत नही है। किसी भी प्रकार की रंगदारी,  धमकी या असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। जिला पुलिस अपराधियों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Also Read :Ballabhgarh Child Murder पिता ने पांच वर्षीय बेटे की हत्या कर, की आत्महत्या

Also Read :Murder Case गैर इरादतन हत्या के जुर्म में छह लोगों को पांच पांच साल कैद की सजा

Also Read : Bus Accident अनियंत्रित किलोमीटर स्कीम बस रेस्ट हाउस की दीवार में घुस कर पलटी, 35 यात्री थे सवार

 

Follow Us:YouTube
Follow Us: Facebook
📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp