नई दिल्ली: Fake Firing Case 2026 पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में मकान खाली करने के विवाद के बीच एक किरायेदार द्वारा खुद पर गोली चलवाकर हमले का झूठा मामला रचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुरुआत में इसे हत्या के प्रयास का मामला माना गया था, लेकिन कोतवाली थाना पुलिस की जांच में पूरी साजिश का खुलासा हो गया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 10 मई की रात की है। कूचा बुलाकी बेगम निवासी अविनाश कुमार ने पुलिस को सूचना दी थी कि एक अज्ञात हमलावर उसके किराए के मकान में घुस आया और उस पर गोलियां चला दीं।
उसने दावा किया था कि दो से तीन गोलियां चलाई गईं, जिनमें से एक उसकी दाहिनी जांघ को छूते हुए निकल गई। घायल अवस्था में उसे उसके बेटे ने लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल पहुंचाया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने खून के नमूने और दो खाली कारतूस बरामद किए थे। मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। शुरुआत में पुलिस के पास न तो कोई स्पष्ट वजह थी और न ही कोई संदिग्ध।
Related Posts
- New Delhi Serious Issue: Bus Stop Problem 2026 बस स्टाप पर नहीं रुक रहीं बसें, यात्रियों की बढ़ी परेशानी”
- New Delhi: ATF 2026 Tax Relief एटीएफ पर कर कटौती को लेकर भाजपा सरकार पर बरसे देवेंद्र यादव
- New Delhi : jai Bhagwan Goyal on Bhojshala Verdict 2026 भोजशाला निर्णय पर जय भगवान गोयल का बयान, कहा- अभी बहुत कुछ बाकी
Fake Firing Case 2026 मकान खाली करने से बचने के लिए रची गई ,फर्जी गोलीकांड की साजिश जांच में खुलासा
नई दिल्ली: Fake Firing Case 2026 उत्तर जिला पुलिस उपायुक्त राजा बंथिया ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने क्षेत्र के 200 से अधिक निगरानी कैमरों की फुटेज खंगाली और घटना से पहले तथा बाद की गतिविधियों का गहन विश्लेषण किया। जांच के दौरान शिकायतकर्ता के बयान में कई विरोधाभास सामने आए। पुलिस को पता चला कि अविनाश कुमार जिस मकान में किरायेदार के रूप में रह रहा था, वह हाल ही में बिक चुका था और नए मालिक की ओर से उस पर मकान खाली करने का दबाव बनाया जा रहा था।
इस संबंध में अविनाश कुमार ने तीस हजारी न्यायालय में दीवानी वाद भी दायर किया हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि मकान खाली करने से बचने और संपत्ति मालिक पर दबाव बनाने के लिए अविनाश कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी।
Fake Firing Case 2026 खुद को गोली मारकर मालिक को फंसाने की रची साजिश, हथियार और कारतूस बरामद
नई दिल्ली: Fake Firing Case 2026 योजना के तहत खुद को गोली मारकर मामले को हत्या के प्रयास का रूप देने की कोशिश की गई, ताकि संपत्ति मालिक को झूठे आपराधिक मामले में फंसाया जा सके और समझौते का दबाव बनाया जा सके। आगे की जांच में पुलिस ने हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले दीपक कुमार और लोकेश दहिया को गिरफ्तार किया, जिन्होंने कथित तौर पर इस साजिश को अंजाम देने में मदद की। जांच में खुलासा हुआ कि अविनाश कुमार ने खुद अपनी जांघ में गोली मारी थी, ताकि घटना वास्तविक लगे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई एक स्कॉर्पियो गाड़ी, देसी पिस्तौल, दो मैगजीन और 14 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा साजिश के दौरान इस्तेमाल किए गए पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
also reads:New Delhi : Congress Slams ATF VAT Cut 2026 एटीएफ पर वैट में कटौती पर कांग्रेस ने निशाना साधा
follow as: http://digitalsamaj.com
follow as: http://facebook.com
Related Posts
- New Delhi Serious Issue: Bus Stop Problem 2026 बस स्टाप पर नहीं रुक रहीं बसें, यात्रियों की बढ़ी परेशानी”
- New Delhi: ATF 2026 Tax Relief एटीएफ पर कर कटौती को लेकर भाजपा सरकार पर बरसे देवेंद्र यादव
- New Delhi : jai Bhagwan Goyal on Bhojshala Verdict 2026 भोजशाला निर्णय पर जय भगवान गोयल का बयान, कहा- अभी बहुत कुछ बाकी

