लिव-इन के बहाने महिला को सौंपा, फिर एक के बाद एक दरिंदों ने किया दुष्कर्म Gangrape in Jind

Teacher Molested Student, Ghaziabad Crime News, Dance Teacher Arrest, Student Sexual Harassment, FIR Registered, Minor Girl Abuse, Uttar Pradesh Crime,गाजियाबाद न्यूज, डांस टीचर यौन उत्पीड़न, नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, लिंक रोड थाना,Gangrape,Panipat Woman Gangrape Saharanpur,Kidnapping Attempt Assandh

जींद। Gangrape in Jind गढ़ी थाना क्षेत्र में महिला से गैंग रेप करने वर पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर चारों के खिलाफ यौन शोषण, दुष्कर्म, गैंग रेप समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युमनानगर इलाके की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 13 मई को उसकी शादी उचाना थाने इलाके में हुई थी। पहले पति की मौत के बाद यह उसकी दूसरी शादी थी। उसका पति गढ़ी थाना इलाका गांव में अपने जीजा नरेश के पास पशु डेयरी में काम करता है।

Gangrape in Jind वह भी अपने पति के साथ डेयरी में रहती थी। गत 14 मई रात को उसके ननदोई नरेश ने उसके पति को उससे बातचीत करवाने के लिए कहा। बुलाने पर वह नरेश के कमरे में चली गई। आरोपित ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। 15 मई को दिन में नरेश ने उसके कोर्ट में लिव इन रिलेशन के कागजात तैयार करवाए। उसी रात नरेश ने उचाना इलाके के बिचौलिए बंसी के साथ पास भेज दिया। जिसके बाद बंसी उसे गाड़ी में खेत में ले गया। जहां उसने ड्राइवर के साथ मिल कर गंैग रेप किया। फिर बंसी ने फोन कर एक युवक को और बुलाया। जो उसे अपने साथ घर ले गया।

Gangrape in Jind जहां पर आरोपित ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपित बंसी ने उसे युमनानगर अपने जानकार के घर छोड़ दिया। पीडि़त महिला ने चारों आरोपितो के खिलाफ शिकायत की। गढ़ी थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर नरेश, बंसी को नामजद कर दो अन्य के खिलाफ यौन शोषण, दुष्कर्म गैंग रेप समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Also Read: लाइनमैन मौत के मामले में एसडीओ, जेई व अन्य पर मामला दर्ज, गांव भूरायण में बिजली लाइन पर काम करते समय हुई थी लाईन मैन की मौत Lineman Death Case Jind

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp