जींद। Lineman Death Case Jind पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने गांव भूरायण खेत में बिजली लाइन पर काम करते समय कंरट लगने से हुई बिजली निगम लाईनमैन की मौत के मामले में बिजली निगम के एसडीओ तथा जेई व कुछ अन्य के खिलाफ लापरवाही से
मौत का मामला दर्ज किया है। गांव खोखरी निवासी रणबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई बिजेंद्र (48) बिजली निगम मे लाईनमैन के पद पर पिल्लूखेड़ा के भूरायण इलाके में डयूटीरत था। गत दिवस दोपहर को सूचना मिली कि गांव भूरायण
खेत में बिजली लाइन पर काम करते समय बिजेंद्र को कंरट लगा है।
Lineman Death Case Jind जब वह नागरिक अस्पताल पहुंचा तो उसका भाई स्ट्रक्चर पर मृत पड़ा हुआ था। रणबीर ने पुलिस को बताया कि उसके भाई के साथ काम करते समय विकास नगर निवासी दीपक भी था। विजेंद्र ने लाइन पर काम करने के लिए पास लिया हुआ। जिसके अनुसार उस लाइन की बिजली बंद होनी चाहिए थी। बिजेंद्र जब खंभे पर काम कर रहा था तो अचानक बिजली छोड़ दी गई। जिसमें करंट लगने से उसकी खंभे से नीचे गिर गया।
Related Posts
Lineman Death Case Jind सहयोगी कर्मियों ने उसके भाई का नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रणबीर ने आरोप लगाया कि बिजली निगम के एसडीओ पवन, जेई रमेश कुमार तथा अन्य कर्मियों की लापरवाही के कारण उसके भाई की मौत हुई है। पिल्लूखेड़ा थाना के जांच अधिकारी संजय ने बताया कि पुलिस ने रणबीर की शिकायत पर निगम के एसडीओ पवन, जेई रमेश को नामजद कर कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Also Read:Kerala Rajdhani Express में लगी भीषण आग, AC कोच से उठता धुआं देख मची अफरा-तफरी
Also Read:AFCAT 2 2026 Notification जारी: एयरफोर्स में ऑफिसर बनने का मौका, 20 मई से शुरू होंगे आवेदन

