असंध, 05 अगस्त, हरीश मदानः Assandh Municipality Corruption-Action and Minosha DD 2500 नगरपालिका असंध के दो भ्रष्ट अधिकारियों पर गिरी गाज से नगर में खुशी की लहर हैं एक भेंट के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शेर प्रताप शेरी ने कहा कि असंध नगरपालिका मे बढ़े हुए भ्रष्टाचार को देखते हुए हरियाणा के राज्यापाल माननीय आशीष कुमार घोष ने तुरंत प्रभाव से आदेश जारी करके नगरपालिका के सचिव प्रदीप जैन व एम.ई. जयदेव शर्मा को सस्पैंड कर के बहुत ही निर्णायक फैसला लिया शेर प्रताप शेरी ने हरियाणा सरकार से मांग करते हुए कहा कि दोनों अधिकारियों के कार्य दिनों में असंध नगर मे जो कार्य करवाए गए है उन की जांच भी अवश्य होनी चाहिए।
उन्होने नगरपालिका के पूर्व सचिव पर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर में जो गलिया पक्की व सही थी उन्हे भी रातो रात उखाड़ कर नई बनवा दी गई, शेरी ने कहा कि नगर में जो गलिया कच्ची व दलदल वाली थी उनको आज तक अनदेखा करके नहीं बनाया जा रहा हैं। अब नगर की सभी गलियों की जांच की जाये जिससे की असंध नगरपालिका में हो रहा मोटा घपला सामने आयेंगा। शेरी ने हरियाणा सरकार से गुहार लगाई हैं कि इन दोंनो अधिकारियों की सम्पति की जांच करवाई जाये ताकि नगरपालिका में बढ़ रहे घपले सब के सामने उजागर हो सकें। उन्होने यह भी कहा कि असंध नगरपालिका में ठेकेदारो का राज चलता है जिस नागरिक ने कोई कार्य नगरपालिका मे करवाना होता है पहले ठेकेदारो की सेवा करनी पड़ती है तब जाकर कार्य होते है। शेरी ने यह भी कहा कि असंध नगरपालिका पुरे हरियाणा में भ्रष्टाचार के नाम से जानी जाती हैं। उन्होने यह भी कहा असंध नगरपालिका के बढ़ रहे घपलो की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो ;सीबीआईद्ध करवाई है ताकि भ्रष्टाचार की गुत्थी सुलझ सकें।
Related Posts
- हिमाचल में ईशा ग्रामोत्सव की शानदार शुरुआत, 1200 ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दम; 65 वर्षीय वंती देवी बनीं आकर्षण Isha Gramotsav Kullu 1200 Players
- बरसात में ढहा मकान, पति-पत्नी की छत के नीचे दबने से मौत Ladwa Badondi Roof Collapse Death
- सीआईए असंध की बड़ी कार्रवाई: पुरानी रंजिश में फायरिंग करने के मामले का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त क्रेटा गाड़ी बरामद Assandh Firing Case 5 Arrested CIA
Follow Us: Instagram
Follow Us: Facebook
Subscribe Now: YouTube