चंडीगढ़ Slum areas birth registration Haryana हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रदेश की स्लम बस्तियों और वंचित क्षेत्रों में पंजीकरण से छूटे हुए बच्चों के जन्म पंजीकरण के लिए विशेष अभियान शुरू करें। सिविल सर्जन इन क्षेत्रों का दौरा करेंगे और व्यक्तिगत रूप से गतिविधियों की निगरानी करेंगे। उन्होंने उन जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी जिनके जिले में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में कम लिंगानुपात आया है।
स्पेशल टास्क फोर्स’ की बैठक की अध्यक्षता की Slum areas birth registration Haryana
सुधीर राजपाल लिंगानुपात को नियंत्रित करने से संबंधित गठित ‘स्पेशल टास्क फोर्स’ की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्लम एरिया तथा अन्य पिछड़े क्षेत्रों में सभी बच्चों का जन्म पंजीकरण नहीं हो रहा है इसलिए इन क्षेत्रों के लिए जन्म पंजीकरण हेतु विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने अभियान की निगरानी के लिए सभी सिविल सर्जन की ड्यूटी भी लगाने के निर्देश दिए।
Related Posts
- मेरे तै पंगा न लियै तू, यहीं बीच से फाड़ दूंगी, पानीपत में अकेली गर्भवती महिला से छेड़छाड़ Panipat pregnant woman knife viral video
- पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा दामाद, ससुर की चाकू मारकर हत्या, पत्नी भी घायल Modinagar Murder Case
- सांपला मार्ग पर बस की टक्कर से युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार Kharkhoda Road Accident
वे समय-समय पर औचक निरीक्षण करके जन्म पंजीकरण से संबंधित गतिविधियों की निगरानी करेंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कुछ जिलों में लिंगानुपात में वांछित सुधार न होने पर नाराजगी जाहिर की और कहा कि जिस सीएमओ के क्षेत्र में पिछले वर्ष की तुलना में निर्धारित अवधि के दौरान लिंगानुपात कम पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव को जानकारी दी गई कि संतोषजनक कार्य न करने के कारण पिछले महीने एक फार्मासिस्ट को निलंबित कर दिया गया है और स्वास्थ्य विभाग के ‘एमरजेंसी मेडिकल टेक्निशियन’ (ईएमटी) के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। उनको यह भी जानकारी दी गई कि गत वर्ष जहां 1 जनवरी, 2024 से 8 अक्टूबर, 2024 तक लिंगानुपात 905 था, वहीं इस वर्ष 1 जनवरी, 2025 से 8 अक्टूबर, 2025 तक लिंगानुपात 4 अंकों के सुधार के साथ 909 है।
बैठक में एनएचएम के एमडी डॉ. आरएस ढिल्लों, डीजीएचएस (विभागाध्यक्ष) डॉ. मनीष बंसल, डीजीएचएस (पी) डॉ. कुलदीप सिंह, एफडब्ल्यू एवं पीएनडीटी की निदेशक डॉ. सिम्मी वर्मा, एमसीएच के निदेशक डॉ. वीरेंद्र यादव और महिला एवं बाल विकास, आयुष एवं डीजीएचएस कार्यालय के अधिकारी उपस्थित थे।
Read Also: Karwa Chauth Wishes: करवा चौथ की रोमांटिक शायरी
Read Also: Karwa Chauth Quotes for Wife/Husband
Read Also: Karwa Chauth Puja Samagri List: करवा चौथ 2025 पूजन सामग्री की लिस्ट
Read Also: Karwa Chauth 2025 Story in Hindi: जानिए करवाचौथ की कथा हिंदी में…..
Read Also: Karva Chauth 2025 Ritual: जानें करवा चौथ 2025 की तिथि, चंद्रोदय का समय, मुहूर्त और अनुष्ठान
Read Also: Karva Chauth 2025 करवा चौथ पूजन मुहूर्त सुबह 5:16 बजे से शाम 6:29 बजे तक
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- मेरे तै पंगा न लियै तू, यहीं बीच से फाड़ दूंगी, पानीपत में अकेली गर्भवती महिला से छेड़छाड़ Panipat pregnant woman knife viral video
- पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा दामाद, ससुर की चाकू मारकर हत्या, पत्नी भी घायल Modinagar Murder Case
- सांपला मार्ग पर बस की टक्कर से युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार Kharkhoda Road Accident

