जींद। Karva Chauth 2025 इस समय बाजार में करवा चौथ पर्व की खरीददारी को लेकर महिलाओं की विशेष भीड़ उमड़ रही है। दुकानदारों द्वारा भी अलग-अलग वैरायटी के लहंगा, सूट, साड़ी सहित अन्य कई तरह की चीजें महिलाओं को उपलब्ध करवाई जा रही है। दुकानों पर रंग-बिरंगी चूडियां की भरमार है। मेहंदी लगाने से लेकर साड़ी, चूड़ी, कॉस्मेटिक आइटम और ज्यूलरी की दुकानों पर अच्छी खासी खरीददारी करती दिखाई देती हैं। कारोबारियों के अनुसार सामान्य से अब बजार मे 40 प्रतिशत बिक्री बढ़ गई है। बाजार में कपड़े की दुकानों पर भी एक से बढ़ कर डिजायनदार सूटों, लहंगा, चुन्नी तथा साडिय़ों की वैरायटी उपलब्ध है। साथ ही मिठाई तथा ड्राई फ्रूट की बिक्री में भी इजाफा हुआ है।
10 अक्टूबर करवा चौथ से होगी दीपावली पर्व त्योहारों की शुरूआत Karva Chauth
Related Posts
- पानीपत शर्मसार: 10वीं की छात्रा को नशा सुंघाकर किया घर से अगवा, फिर किया रेप, अब बदमाशों से मिल रही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी Panipat Gang Rape News
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- Safidon-Jind ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर जींद-सफीदों मार्ग पर लगाया जाम Jind Villagers Jam Road Power Cut
जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने बताया कि पंचांग के अनुसार करवा चौथ का व्रत इस बार 10 अक्टूबर को रखा जाएगा। कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि नौ अक्टूबर की रात 10:54 बजे से शुरू होगी और 10 अक्टूबर की शाम 7:38 बजे इसका समापन होगा। करवा चौथ की पूजा करने का शुभ समय सुबह 5:16 बजे से शाम 6:29 बजे तक रहने वाला है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से पति को लंबी आयु का वरदान प्राप्त होता है और वैवाहिक जीवन सदैव खुशहाल रहता है। साथ ही पति व पत्नी के रिश्ते में मधुरता आती है।
विधि-विधान से करें करवा चौथ व्रत, सरगी की परंपरा का करें पालन Karva Chauth
करवा चौथ व्रत का आरंभ सूर्योदय से पहले सरगी खाने से होता है। इसे सास अपनी बहू के लिए तैयार करती है। इसमें फल, मेवे, मिठाई और पराठें शामिल होते हैं। जिससे पूरे दिन निर्जला व्रत रखने की शक्ति मिलती है। सरगी के बाद पूरे दिन निर्जला उपवास रखा जाता है और रात को चंद्रोदय के बाद महिलाएं करवे (मिट्टी के पात्र) से जल अर्पित कर व्रत खोलती हैं। करवा चौथ के दिन सुबह ही स्नान कर लेना चाहिए। इसके बाद साफ वस्त्रों को धारण करें। अब पूजा करने के लिए सभी सामग्रियों को एकत्रित कर लें। इसके बाद महिलाएं मुहूर्त के अनुसार पूजा स्थान पर अपना स्थान लें और करवा माता की कथा सुनें। कथा के बाद सभी बड़ों का आशीर्वाद लें और उन्हें शुभकामनाएं दें। इस दौरान एक करवा चावल भरकर उसे दक्षिणा के रूप में रख दें। इसके बाद चांद निकलने के बाद चंद्रमा को अघ्र्य दें। फिर चंद्र दर्शन करें। इस दौरान इसी छननी से पति का मुख देखें। अब पति के हाथों से पानी पीकर व्रत का पारण करें। अंत में करवा को सास या किसी सुहागिन स्त्री को दे दें और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लें।
त्योहारी सीजन को लेकर बाजार हैं ग्राहकों से गुलजार Karva Chauth
त्योहारी सीजन को लेकर इस समय बाजार ग्राहकों से गुलजार हंै। इस समय बाजार में अच्छी भीड़ उमड रही है। तांगा चौंक, पंजाबी बाजार, गांधी गली, मेन बाजार, पालिका बाजार, बैंक रोड, कपड़ा मार्केट में लोग खरीदारी के लिए सुबह होते ही पहुंचने शुरू हो जाते हैं। गोहाना रोड, रानी तालाब, मुख्य बाजार, सफीदों रोड, एसडी स्कूल, सफीदों गेट, पटियाला चौंक हर जगह अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति बन रही है। वहीं शहर के मुख्य बाजार में तो अतिक्रमण करने वालों ने हद कर दी है। बाजार में दुकानदारों ने अपने सामान को डिस्पले करने के लिए एक से दो फुट तक अतिक्रमण कर लिया है। शहर थाना के सामने, टाउन हाल की तरफ, तांगा चौक की तरफ व बाजार के अंदर हर जगह अतिक्रमण फैला है। जिस कारण वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल चलने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
दो हजार से दस हजार तक के सूट बाजार में Karva Chauth
हरी एम्पोरियम के मालिक दीपक सैनी ने बताया कि बाजार में करवा चौथ को लेकर दो हजार से लेकर दस हजार तक सूट उपलब्ध हैं। इसके अलावा पचास हजार रुपये तक के लहंगे भी हैं। सूटों की भी अच्छी वेरायटी उपलब्ध है। जिनकी रेंज 500 से लेकर पांच हजार तक है। कपडा कारोबारियों का कहना है कि अबकी बार अच्छा कारोबार की संभावना है। कारोबार मे इजाफा भी हुआ है। इस बार बाजार में सामान्य से 30 से 40 प्रतिशत काम अधिक देखने को मिल रहा है। त्यौहारों के सीजन के साथ शादियों का सीजन भी है।
Read Also: Greetings on Maharishi Valmiki Jayanti: अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी महर्षि वाल्मीकि जयंती की बधाई
Read Also: Maharashtra : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भेजी गई राहत सामग्री, सरकार ने दिया मदद का भरोसा
Read Also: Children shot in Texas: टेक्सास में मां ने अपने ही चार बच्चों पर गोलियां चलाईं, दो की मौत
Read Also: Mallikarjun Kharge Health Deteriorates: मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, आधी रात ले जाए गए अस्पताल
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- पानीपत शर्मसार: 10वीं की छात्रा को नशा सुंघाकर किया घर से अगवा, फिर किया रेप, अब बदमाशों से मिल रही पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी Panipat Gang Rape News
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- Safidon-Jind ग्रामीणों ने बिजली समस्या को लेकर जींद-सफीदों मार्ग पर लगाया जाम Jind Villagers Jam Road Power Cut

