गांव अनुपगढ़ फ्लाईओवर निकट एक संदिग्ध युवक खड़ा दिखाई दिया Man Arrested with Two Pistols
Man Arrested with Two Pistols : डिटेक्टिव स्टाफ ने गांव अनुपगढ़ फ्लाईओवर के निकट एक युवक को काबू कर उसके कब्जे से दो पिस्तौल बरामद किए हैं। सदर थाना पुलिस ने पकड़े गए युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। डिटेक्टिव स्टाफ कर्मी रोहतक रोड पर गश्त कर रहे थे। गांव अनुपगढ़ फ्लाईओवर निकट एक संदिग्ध युवक खड़ा दिखाई दिया। जो पुलिसकर्मियों को देख कर भागने लगा। पीछा कर पुलिस ने युवक को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर युवक के कब्जे से दो पिस्तौल बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवक की पहचान गांव शामलो कलां निवासी राकेश के रूप में हुई। सदर थाना पुलिस ने राकेश के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। डिटेक्टिव स्टाफ प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि दो पिस्तौल के साथ पकड़े आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपित से पूछताछ की जा रही है।
Also Read :Two Brothers Injured in Attack महिला के पास फोन करने से रोका तो हमला कर दो भाइयों को किया घायल
Related Posts
- Garbage Dispute Firing : कूड़ा उठाने को लेकर खूनी झड़प, चलाई गोली
- Gurugram सोनिया गांधी स्वास्थ्य जांच कराने पहुंची गुरुग्राम, -मां की खराब तबियत के चलते राहुल गांधी ने केरल दौरा टाला Sonia Gandhi Reaches Gurugram for Health Checkup
- Pornographic Content Apps Banned अश्लील सामग्री वाले एप पर उच्च न्यायालय सख्त, गूगल और एपल को निर्देश