Missing Revolver शादी में आए व्यक्ति की रिवाल्वर हुआ गायब, मामला दर्ज

Missing Revolver

मेज पर रिवाल्वर रख कर खाना खा रहा था व्यक्ति, कोई ले उड़ा Missing Revolver

Missing Revolver Jind :  गांव शामलो कलां शादी में आए व्यक्ति का रिवाल्वर गायब होने पर जुलाना थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव मुंढाल निवासी धीरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव शामलो कलां में जानकार के यहां शादी में आया हुआ था। खाना खाते समय उसने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर को मेज पर रख दिया। उसी दौरान उसका रिवाल्वर गायब हो गया। पूछताछ करने तथा तलाशने पर उसके रिवाल्वर का कोई सुराग नही लगा। जुलाना थाना पुलिस ने धीरंेद्र की शिकायत पर अज्ञात लोगो के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। जुलाना थाना के जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि रिवाल्वर गायब होने की शिकायत मिली थी। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Also Read :Heroin Recovered युवक से मिली 7.6 ग्राम हेरोइन

Also Read :Delhi Police’s big action in 2026 नामी कंपनियों के नकली मोबाइल बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Also Read : Shocking Four accused identified 2026: नेहरू प्लेस में पूर्वोत्तर की महिलाओं से मारपीट, चार आरोपी चिन्हित

 

Follow Us:YouTube
Follow Us: Facebook
📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp