पानीपत। couple committed suicide हरियाणा के पानीपत जिले के नारा गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक दंपती ने अपनी बहू के व्यवहार, पहनावे और आए दिन होने वाले झगड़ों से परेशान होकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतकों की पहचान 46 वर्षीय राजेश और उनकी 44 वर्षीय पत्नी सुमन के रूप में हुई है। उनके बेटे ने करीब 15 महीने पहले प्रेम विवाह किया था। रिपोर्ट के अनुसार, शादी के बाद से ही घर में कलह रहने लगी थी। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के अनुसार, बहू के व्यवहार और पारिवारिक तालमेल की कमी के कारण अक्सर झगड़े होते थे। यह भी आरोप है कि बेटा अपनी पत्नी का पक्ष लेता था, जिससे माता-पिता मानसिक रूप से परेशान थे। परिजनों का आरोप है कि स्नेहा अक्सर अपनी सास सुमन के साथ बदतमीजी और मारपीट करती थी। पुलिस ने इस मामले में बहू और उसके परिजनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
Related Posts
- नगरपालिका असंध के दो भ्रष्ट अधिकारियों की हो सीबीआई से जांचः शेर प्रताप शेरी Assandh Municipality Corruption-Action and Minosha DD 2500
- हिमाचल में ईशा ग्रामोत्सव की शानदार शुरुआत, 1200 ग्रामीण खिलाड़ियों ने दिखाया दम; 65 वर्षीय वंती देवी बनीं आकर्षण Isha Gramotsav Kullu 1200 Players
- बरसात में ढहा मकान, पति-पत्नी की छत के नीचे दबने से मौत Ladwa Badondi Roof Collapse Death