गुवाहाटी। Singer Zubin Garg ‘या अली’ और ‘जाने क्या चाहे मन बावरा’ जैसे प्रसिद्ध बॉलीवुड गानों के गायक और युवाओं के दिलों की धड़कन जुबिन गर्ग की शुक्रवार को सिंगापुर में ‘स्कूबा डाइविंग’ के दौरान मौत हो गई। दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश सिंगापुर में एक महोत्सव के आयोजकों ने यह जानकारी दी। वह 52 वर्ष के थे और उनके परिवार में उनकी पत्नी हैं। ‘स्कूबा डाइविंग’ के दौरान गर्ग को चोटें आईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां गहन चिकित्सा इकाई में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ‘स्कूबा डाइविंग’ का मतलब होता है पानी के नीचे तैरना, यानी पानी के अंदर डाइविंग। वह तीन दिवसीय ‘नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल’ में शामिल होने के लिए सिंगापुर गये थे, जो शुक्रवार (19 सितंबर) से शुरू होने वाला था।
Also read:Sarvapitri Amavasya पितरों के प्रति समर्पण का अनूठा अवसर है सर्वपितृ अमावस्या
Related Posts
- सैर कर रहे 23 साल के युवक की हार्ट फेल होने से मौत, कम उम्र में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय young age heart attack india
- Ram Mandir Chadhawa Theft Case: जेल भेजे गए आरोपियों पर शिकंजा, 7 ठिकानों पर छापेमारी; नकदी, आभूषण और निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद
- Ketan Agarwal Murder Case: ‘सिर बुरी तरह कुचला था, लेकिन मंगेतर के चेहरे पर नहीं था कोई दर्द’, रेस्क्यू टीम के सदस्य का बड़ा दावा
Also read:Delhi Riots Case: उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली