Master Raju Share Post: मशहूर बॉलीवुड अभिनेता गोवर्धन असरानी (Govardhan Asrani) का हाल ही में निधन हुआ था। सोमवार को अभिनेता मास्टर राजू ने इंस्टाग्राम के जरिए उन्हें याद किया।
अस्पताल में अंतिम सांस ली Master Raju Share Post
Govardhan Asrani ने 20 अक्टूबर को 84 साल की उम्र में मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। उन्हें याद करते हुए अभिनेता मास्टर राजू ने इंस्टाग्राम पर उनके साथ फिल्म उलझन से जुड़ी पुरानी तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ उन्होंने लिखा, “स्वर्गीय Govardhan Asrani जी के साथ फिल्म ‘उलझन’ (1975) की एक और यादगार तस्वीर।”
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026
1975 की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म की Master Raju Share Post
1975 की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘उलझन’ एक पुलिस अधिकारी और उसकी पत्नी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके बाद एक हत्या की जांच होती है। रघुनाथ झालानी के निर्देशन में बनी फिल्म में अशोक कुमार, संजीव कुमार और सुलक्षणा पंडित मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में इसके अलावा, फरीदा जलाल, Govardhan Asrani, अरुणा ईरानी और रंजीत अहम किरदार में नजर आए थे।
मर्डर मिस्ट्री फिल्म ‘कंगन’ का रीमेक
यह 1959 की मर्डर मिस्ट्री फिल्म ‘कंगन’ का रीमेक है, जिसमें अशोक कुमार और निरूपा रॉय ने काम किया था। ‘उलझन’ में कहानी में थोड़ा बदलाव किया गया है, खासकर कातिल की पहचान को लेकर एक नया मोड़ जोड़ा गया था। अभिनेता गोवर्धन असरानी (Govardhan Asrani) ने अपने लंबे करियर में कई यादगार फिल्में दी हैं। उन्होंने ‘शोले’, ‘चुपके चुपके’, ‘गोलमाल’, ‘अभिमान’ और ‘बावर्ची’ जैसी फिल्मों में उनकी यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। इसी के साथ ही, उन्होंने टीवी में भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया है।
कई फिल्मों में काम किया Master Raju Share Post
बात करें अभिनेता मास्टर राजू की, तो उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने करियर की शुरुआत बाल-कलाकार के रूप में ही की थी। साथ ही अपने करियर में अभिनेता ने अमिताभ बच्चन से लेकर राजेश खन्ना, अनिल कपूर, धर्मेंद्र और जया बच्चन जैसे स्टार्स के साथ काम किया है। अभिनेता राजू ने सपोर्टिंग रोल्स से दर्शकों के बीच लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने परिचय, किताब, दाग, चितचोर और बावर्ची जैसी कल्ट क्लासिक फिल्में दी हैं।
Also Read: Haryana Open School Admission 2026: हरियाणा ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के फॉर्म शुरू
Also Read: JNU Students Union छात्र संघ चुनाव चार नवंबर को प्रस्तावित, छह नवंबर को आ सकते हैं नतीजे
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026

