Abhinay Kinger Passes Away: तमिल सिनेमा के जाने-माने अभिनेता अभिनय किंगर का सोमवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने 44 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। अभिनेता लंबे समय से लिवर की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। उनके निधन की खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। कलाकारों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
फिल्मी करियर की शुरुआत Abhinay Kinger Passes Away
अभिनय किंगर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2002 में कस्तूरी राजा की निर्देशित फिल्म ‘थुल्लुवथो इलमई’ से की थी। इस फिल्म में अभिनेता धनुष ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी युवाओं के संघर्ष पर आधारित थी। इस फिल्म ने अभिनय को तमिल सिनेमा में पहचान दिलाई।
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026
15 से ज्यादा फिल्मों में काम किया Abhinay Kinger Passes Away
इसके बाद उन्होंने ‘जंक्शन’, ‘सिंगारा चेन्नई’, ‘पोनमलाई’, ‘सोला सोला इनिक्कुम’, ‘पलैवना सोलई’, ‘थुप्पाक्की’ और ‘अंजान’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। वह तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में सक्रिय रहे और 15 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।
बेहतरीन डबिंग कलाकार Abhinay Kinger Passes Away
अभिनय अभिनेता के अलावा एक बेहतरीन डबिंग कलाकार भी थे। उन्होंने अभिनेता विद्युत जामवाल के किरदार को थलपति विजय की फिल्म ‘थुप्पाक्की’ में आवाज दी थी। इसके अलावा, उन्होंने सूर्या की फिल्म ‘अंजान’ के लिए भी डबिंग की थी। फिल्मों के अलावा वे विज्ञापनों में भी दिखाई दिए थे और एक मेहनती कलाकार के रूप में उन्होंने अपनी जगह बनाई थी।
अभिनय का जन्म Abhinay Kinger Passes Away
अभिनय का जन्म एक फिल्मी परिवार में हुआ था। उनकी मां, टी.पी. राधामणि मलयालम सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री थीं, जिन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मराठी फिल्म ‘उत्तरायण’ में अभिनय किया था। अभिनय ने अपनी मां के नक्शे कदम पर चलते हुए एक्टिंग को ही अपना करियर बनाया। अपने शुरुआती दिनों में उन्होंने कई प्रमुख निर्देशकों और अभिनेताओं के साथ काम किया, लेकिन समय के साथ काम के अवसर कम होते चले गए।
अभिनय की सेहत लगातार खराब Abhinay Kinger Passes Away
बीते कुछ सालों में अभिनय की सेहत लगातार खराब होती गई। उन्हें लिवर से जुड़ी बीमारी ने बहुत कमजोर कर दिया था। आर्थिक स्थिति बिगड़ने के बाद उन्होंने जनता से मदद की अपील की थी। लगभग तीन महीने पहले उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा था कि डॉक्टरों ने उन्हें केवल डेढ़ साल का समय दिया है। वीडियो में उन्होंने भावुक होकर कहा था, ‘मुझे नहीं पता मैं और कितने दिन रहूंगा।’
कई कलाकारों ने मदद की Abhinay Kinger Passes Away
अभिनय की इस अपील के बाद तमिल फिल्म जगत के कई कलाकारों ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया था। हास्य कलाकार के.पी.वाई. बाला ने उन्हें एक लाख रुपये की सहायता दी थी, जबकि अभिनेता धनुष ने अपने पुराने साथी की मदद के लिए पांच लाख रुपये दिए थे। इस बीच बीमारी बढ़ती चली गई और अस्पताल में इलाज के दौरान अभिनय जिंदगी की जंग हार गए।
Also Read: Haryana Open School Admission 2026: हरियाणा ओपन स्कूल 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 के फॉर्म शुरू
Also Read: JNU Students Union छात्र संघ चुनाव चार नवंबर को प्रस्तावित, छह नवंबर को आ सकते हैं नतीजे
Also Read: Rishabh Shetty visited Maa Mundeshwari: अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने मां मुंडेश्वरी के किए दर्शन
Follow Us: X (Twitter) Cleck Here
Related Posts
- Asian Games Trials 2026 में विनेश का का सफ़र सेमीफाइनल में आकर थमा, जींद की मीनाक्षी गोयत ने दी पटखनी vinesh phogat vs meenakshi goyat
- मुंबई फिल्म कंपनी की ‘राजा शिवाजी’ बनी सबसे तेज़ 100 करोड़ कमाने वाली मराठी फिल्म Mumbai Film Company Raja Shivaji Creates Historic Success
- Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026

