पानीपत में रिश्तों का कत्ल, सौतेली मां ने बेटे से कराया 12 साल की मासूम का यौन शोषण, महिला आयोग सख्त Panipat-sexual-abuse-case

Panipat-sexual-abuse-case

पानीपत। Panipat-sexual-abuse-case  हरियाणा राज्य महिला आयोग ने पानीपत के तहसील कैंप थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई अमानवीय प्रताड़ना और यौन शोषण के मामले का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग की चेयरपर्सन ऊषा प्रियदर्शी ने इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए पानीपत के पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी को आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं। जानकारी अनुसार एक 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ पिछले 6 महीनों से लगातार शारीरिक और मानसिक अत्याचार किया जा रहा था। चौंकाने वाली बात यह है कि इस घिनौने कृत्य की मुख्य सूत्रधार बच्ची की अपनी ही सौतेली मां है, जिसने अपने ही बेटे यानी बच्ची के सौतेले भाई के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

मासूम बच्ची ने रोते हुए पिता को बताई आपबीती Panipat-sexual-abuse-case

पीड़ित बच्ची के पिता पेशे से ड्राइवर हैं और अक्सर लंबे टूर पर बाहर रहते हैं। जब वे घर लौटे, तो डरी-सहमी मासूम बच्ची ने रोते हुए अपने साथ हुई आपबीती सुनाई। बच्ची ने बताया कि उसकी सौतेली मां उसे स्कूल नहीं जाने देती थी, डंडों से बेरहमी से पीटती थी और कई बार उसे नग्न करके कमरे में बंद कर देती थी। सौतेली मां जबरन अपनी ही बेटी को बेटे के साथ कमरे में बंद करती थी, जहां सौतेले भाई ने उसके साथ लगातार दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न किया। विरोध करने पर सौतेली मां बच्ची को जान से मार देने की धमकी देकर उसका मुंह बंद करा देती थी। पिता की शिकायत पर पानीपत पुलिस ने तुरंत मुस्तैदी दिखाई है। पुलिस ने आरोपी मां और उसके बेटे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पोक्सो एक्ट) की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है और उसे जरूरी काउंसलिंग व सुरक्षा प्रदान की जा रही है। एफआईआर दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी मां-बेटा घर छोड़कर फरार हो गए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Also Read: सफीदों की महिला का रोहतक में एक साल तक हुआ यौन शोषण safidon rohtak sexual assault case

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp