गाजियाबाद। Cyber Crime UP इंदिरापुरम में रहने वाली आरती कौल साइबर ठगी का शिकार हो गईं। ठग ने 4जी सिम को 5जी में अपग्रेड करने के बहाने उन्हें झांसा दिया और उनके मोबाइल पर ई-सिम एक्टिवेट कर लिया। इसके बाद उनके दो बैंक खातों से कुल 18.48 लाख रुपये उड़ा लिए गए। पीड़िता की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 29 अगस्त को दोपहर करीब एक बजे आरती कौल को एयरटेल कंपनी के नाम से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि उनका सिम 4जी से 5जी में अपग्रेड करना है। सहमति देने पर उनके पास ओटीपी आया। Cyber Crime UP बातचीत के दौरान ही ई-सिम एक्टिवेशन का मैसेज आया और उनका नंबर बंद हो गया।
31 अगस्त को जब पीड़िता एयरटेल ऑफिस पहुंचीं, तो उन्हें नया सिम दिया गया, लेकिन 24 घंटे तक वह चालू नहीं हुआ। इसके बाद दो और बार उन्हें नया सिम दिया गया, मगर मोबाइल नंबर एक्टिवेट नहीं हुआ। कई प्रयासों के बाद आखिरकार सिम चालू हुआ और ठग के मोबाइल पर चल रहा ई-सिम बंद किया जा सका।
बैंक खातों से निकले लाखों रुपये Cyber Crime UP

Related Posts
- मेरे तै पंगा न लियै तू, यहीं बीच से फाड़ दूंगी, पानीपत में अकेली गर्भवती महिला से छेड़छाड़ Panipat pregnant woman knife viral video
- पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा दामाद, ससुर की चाकू मारकर हत्या, पत्नी भी घायल Modinagar Murder Case
- सांपला मार्ग पर बस की टक्कर से युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार Kharkhoda Road Accident
नंबर वापस मिलने के बाद जब उन्होंने बैंक खातों को चेक करना चाहा, तो मोबाइल पर ओटीपी व अलर्ट मैसेज न आने से वे ऑनलाइन लॉगिन नहीं कर सकीं। Cyber Crime UP बैंक जाने पर पता चला कि एक्सिस बैंक खाते से 11.98 लाख और एचडीएफसी खाते से 6.50 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता की शिकायत दर्ज कर ली गई है और साइबर ठगों की तलाश में जांच जारी है।