Delhi Police’s big action in 2026 नामी कंपनियों के नकली मोबाइल बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Delhi Police's big action in 2026 

Delhi Police’s big action in 2026 राजधानी दिल्ली में नामी मोबाइल कंपनियों के नाम पर नकली मोबाइल तैयार

नई दिल्ली:Delhi Police’s big action in 2026 राजधानी दिल्ली में नामी मोबाइल कंपनियों के नाम पर नकली मोबाइल तैयार कर बाजार में बेचने वाले गिरोह का दिल्ली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। अपराध शाखा की विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए दो गोदामों और एक फै्ट्री को सील कर दिया है। मामले में दो आरोपितों को भी गिरफ्तार किया गया है।

Delhi Police’s big action in 2026 पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि राजधानी में बड़े स्तर पर प्रसिद्ध मोबाइल कंपनियों के नाम पर नकली मोबाइल और उनकी पैकिंग सामग्री तैयार कर बाजार में बेची जा रही है। सूचना के आधार पर अपराध शाखा की एंटी गैंग स्क्वॉयड इकाई ने करोल बाग के रेघरपुरा इलाके में छापेमारी की।

Delhi Police’s big action in 2026  कार्रवाई के दौरान दो गोदामों को सील किया गया

कार्रवाई के दौरान दो गोदामों को सील किया गया, जहां नकली मोबाइलों की पैकिंग और ब्रांडिंग का काम किया जा रहा था। जांच में पता चला कि इन उत्पादों को इस तरह तैयार किया जा रहा था कि सामान्य ग्राहक असली और नकली में अंतर न कर सके।

Delhi Police’s big action in 2026 इसके अलावा मोती नगर क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री पर भी पुलिस ने छापा मारा

इसके अलावा मोती नगर क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री पर भी पुलिस ने छापा मारा। यहां नकली मोबाइलों के डिब्बे और पैकिंग सामग्री तैयार की जा रही थी। पुलिस ने मौके से आठ मशीनें भी जब्त की हैं, जिनका उपयोग अवैध पैकिंग और छपाई कार्य में किया जा रहा था।

Delhi Police’s big action in 2026 आरोपित प्रतिष्ठित मोबाइल कंपनियों के नाम और पहचान का दुरुपयोग कर

जांच के दौरान पुलिस टीम को करोल बाग के रेघरपुरा इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से वहां छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दो गोदामों का पता चला जहां नकली मोबाइल फोन की पैकिंग, लेबलिंग और ब्रांडिंग का काम किया जा रहा था। पुलिस ने दोनों गोदामों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि इन गोदामों में भारी मात्रा में पैकिंग सामग्री, नकली लोगो, स्टिकर और मोबाइल बॉक्स बरामद किए गए हैं।

Delhi Police’s big action in 2026 पुलिस अब गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं तथा नकली मोबाइलों की आपूर्ति किन क्षेत्रों में की जा रही थी। अधिकारियों का मानना है कि यह एक संगठित नेटवर्क हो सकता है, जिसमें कई लोग शामिल हैं।

Delhi Police’s big action in 2026 दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई को नकली इलेक्ट्रॉनिक सामान के अवैध कारोबार पर बड़ी चोट

Delhi Police's big action in 2026 
Delhi Police’s big action in 2026

दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई को नकली  electronic सामान के अवैध कारोबार पर बड़ी चोट माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जा सकती है।`

also reads:Shocking Four accused identified 2026: नेहरू प्लेस में पूर्वोत्तर की महिलाओं से मारपीट, चार आरोपी चिन्हित

also reads:Individual’s Body Recovered : झाडिय़ों से व्यक्ति का क्षत विक्षत शव बरामद

also reads:A cache of illegal weapons recovered in 2026 अवैध हथियारों का जखीरा बरामद, हाशिम और राशिद गैंग के शूटर गिरफ्तार

also reads:Big Dwarka Investment Hub 2026: आईटी और डेटा सेंटर से शानदार रोजगार अवसर

also reads:Accused Arrested : 470 बोतल अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार

follow as:http://digitalsamaj.com

follow as:http://facebook.com

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp