आज से नई अनाज मंडी बंद करने का निर्णय Julana Scam
जींद Julana Scam : जुलाना कस्बे की नई अनाज मंडी में वेयरहाउस खरीद एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए आढ़तियों ने बड़ा फैसला लिया है। सोमवार को आढ़ती एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान पवन लाठर ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक घोटाले की निष्पक्ष जांच नहीं होती और संबंधित इंस्पेक्टर को नहीं बदला जाताए तब तक मंडी में खरीद और उठान का कार्य पूरी तरह बंद रखा जाएगा। आढ़तियों का आरोप है कि वेयरहाउस एजेंसी द्वारा गेहूं की खरीद में बड़े स्तर पर गड़बड़ी की जा रही है। विशेष रूप से तोल वजन में भारी अंतर पाया गया है। जिससे आढ़तियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
वेयरहाउस के बजाय मान्यता प्राप्त पांच अलग-अलग कांटों पर गाडिय़ों का तोल करवाया Julana Scam
जींद Julana Scam : पवन लाठर ने बताया कि आढ़तियों को शक होने पर उन्होंने वेयरहाउस के बजाय मान्यता प्राप्त पांच अलग-अलग कांटों पर गाडिय़ों का तोल करवाया। इस दौरान प्रत्येक गाड़ी में 85 से 90 किलोग्राम तक का अंतर पाया गया है, जो एक गंभीर अनियमितता है। उन्होंने बताया कि जुलाना अनाज मंडी में हर सीजन में लगभग 20 लाख गेहूं के बैग आते हैं। सरकार द्वारा खरीद के लिए फूड सप्लाई विभाग और वेयरहाउस एजेंसी को जिम्मेदारी दी गई है। अब तक वेयरहाउस एजेंसी द्वारा करीब 10 लाख बैग की खरीद की जा चुकी है, जिनमें से लगभग छह लाख बैग का उठान भी हो चुका है। ऐसे में आढ़तियों का आरोप है कि इस गड़बड़ी के चलते उन्हें करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।
Related Posts
प्रत्येक गाड़ी में करीब तीन हजार रुपये का नुकसान हो रहा है Julana Scam
जींद Julana Scam : आढ़तियों के अनुसार एक गाड़ी में औसतन 800 बैग होते हैं और तोल में गड़बड़ी के कारण प्रत्येक गाड़ी में करीब तीन हजार रुपये का नुकसान हो रहा है। इस तरह से यह नुकसान धीरे-धीरे करोड़ों तक पहुंच गया है। बैठक में सभी आढ़तियों ने एकजुट होकर मंडी गेट पर ताला लगाने का फैसला लिया। उनका कहना है कि जब तक घोटाले की उच्चस्तरीय जांच नहीं करवाई जाती और संबंधित इंस्पेक्टर को हटाया नहीं जाता, तब तक मंडी में कोई काम नहीं होगा।आढ़तियों ने प्रशासन और सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
Also Read :Road Accident : रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत
Also Read : Ladwa Shooting Case लाडवा में व्यापारी की कोठी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पर्ची फेंककर बदमाश हुए फरार
Also Read : अब किसानों को व्हाट्सएप पर मिलेगा क्यूआर कोड आधारित जे—फॉर्म J-Form QR Code

