बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए Road Accident
जींद Road Accident : जींद-पानीपत रोड पर गांव रजाना खुर्द के पास रोडवेज की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव अशरफगढ़ निवासी शकरूद्दीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका भाई करनाल के मूनक गांव में शादीशुदा हैं। गत 29 अप्रैल को वह अपनी पत्नी और छोटे भाई की पत्नी को लेकर बाइक पर ससुराल से अपने गांव आ रहा था। शाम को वह जींद-पानीपत रोड पर गांव रजाना खुर्द के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिर गए। जिसमें उसके भाई की पत्नी 35 वर्षीय सलमा की मौत हो गई। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया और चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Also Read : Fire Fighters’ strike : अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल का अध्यापकों ने किया समर्थन
Related Posts
- Karnal सावन से ठीक पहले शिव मंदिर में डाका: चौकीदार को कमरे में बंद कर 5 लाख के चांदी के मुकुट और छत्र ले उड़े चोर, DVR भी उखाड़ा karnal shiv mandir chori
- कांवड़ यात्रा के चलते नमो भारत के कई स्टेशनों के गेट 4 से 12 अगस्त तक बंद Namo Bharat Gates Closed
- Teacher ने पीछा छुड़ाने की दी थी धमकी, 2 घंटे बाद आरोपी ने कर दी हत्या School Teacher Murder Faridabad
Also Read : Kaithal Crime News कैथल पुलिस ने 110 मामलों में 130 आरोपी किए गिरफ्तार