कुरुक्षेत्र। Kurukshetra Kooda News जी हां, कुरुक्षेत्र में जहां गर्मी उबाल पर हैं, वहीं कूड़े पर बवाल बरकरार है। इसकी वजह थानेसर नगर परिषद को शहर के 32 वार्डो से इकट्ठा होने वाले कूड़े को डंप करने के लिए जगह का न मिल पाना है। टिप्पर चालक इस कूड़े को कभी थीम पार्क तो कभी रेलवे रोड पर भगवान परशुराम चौंक के सामने पड़ी खाली जगह पर डाल रहे हैं।
बैंक कालोनी, रेलवे रोड के निवासी, दुकानदार भड़के, नारेबाजी कर जताया विरोध Kurukshetra Kooda News
बीते दिन भी इसी जगह पर कूड़ा डालने को लेकर स्थानीय निवासियों ने खासा रोष व्यक्त किया था। जिसके बाद कूड़ा वहां से उठवा दिया गया। शुक्रवार को एक बार फिर इसी स्थान पर नगर परिषद के टीपर चालकों द्वारा कूड़ा भगवान परशुराम चौंक के सामने पड़ी जगह पर डाल दिया गया। जिससे आसपास के लोग भड़क गए और उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया। बैंक कॉलोनी, रेलवे रोड के निवासियों और दुकानदारों ने कहा कि ये शहर की मुख्य सड़क रेलवे रोड है। यहां कूड़ा डालने से आसपास के इलाके में बदबू फैल रही है, मक्खियों, मच्छरों के कारण बीमारी फैलने का डर है। सौरभ गर्ग, विवेक भारद्वाज, राधेश्याम गर्ग, पूर्व पार्षद ओम प्रकाश ओपी, दीपक वर्मा, कपिल जैन आदि ने नगरपरिषद की कार्यशैली पर जमकर भड़ास निकाली।
Related Posts
- मेरे तै पंगा न लियै तू, यहीं बीच से फाड़ दूंगी, पानीपत में अकेली गर्भवती महिला से छेड़छाड़ Panipat pregnant woman knife viral video
- पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा दामाद, ससुर की चाकू मारकर हत्या, पत्नी भी घायल Modinagar Murder Case
- सांपला मार्ग पर बस की टक्कर से युवक की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार Kharkhoda Road Accident