Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026

Brilliant Actress as Fearless Cop

मुंबई: Brilliant Actress as Fearless Cop अभिनेत्री अनंदिता साहू का कहना है कि उनके लिये शो ‘सत्या साची’ में पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा है। सन नियों के शो ‘सत्या साची’ में सच के लिए हमेशा निडर होकर खड़ी रहने वाली साची की कहानी, अब एक नए मोड़ पर पहुँच गई है। दर्शक अब साची को पुलिस अधिकारी बनने के लिए कड़ी मेहनत करते हुए देखेंगे। वह यह कदम अपने पति विक्रांत के लिए और न्याय की राह पर आगे बढ़ने के लिए उठा रही है। हालाँकि, स्क्रीन पर यह सफर बहुत प्रेरणादायक दिखाई देता है,

लेकिन इसे निभाना अभिनेत्री अनंदिता साहू के लिए आसान नहीं था। साची के इस नए सफर को पर्दे पर उतारने के लिए उन्हें भी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

साची के किरदार में इमोशंस, जिम्मेदारियां और संघर्ष का अनोखा मेल Brilliant Actress as Fearless Cop

मुंबई: Brilliant Actress as Fearless Cop अपना अनुभव साझा करते हुए, अनंदिता साहू ने कहा, “साची का किरदार निभाते हुए मैंने कई तरह के इमोशंस को महसूस किया। पहले साची के लिए उसकी पढ़ाई और उसकी बहन ही सबसे ज्यादा मायने रखती थीं। वह बहुत निडर लड़की थी, जो उनके लिए किसी भी हद तक जा सकती थी, और हमेशा सच का साथ देती थी। शादी के बाद जब वह बहू बनी, तो उसे थोड़ा शांत और ज्यादा जिम्मेदार बनना पड़ा। अब शो में वह अपने पति विक्रांत के लिए कुछ खास करना चाहती है। इसी वजह से वह कड़ी मेहनत करती है और पुलिस अधिकारी बनती है।”

पुलिस अधिकारी के ट्रैक के लिए अनंदिता साहू ने की कड़ी मेहनत, बोलीं हर चुनौती को पार कर पूरा किया शूट’ Brilliant Actress as Fearless Cop

मुंबई: Brilliant Actress as Fearless Cop अनंदिता नेकहा, “इस ट्रैक की शूटिंग के दौरान मुझे समझ आया कि पुलिस अधिकारी बनना बिल्कुल आसान नहीं है। ट्रेनिंग वाले सीन्स की शूटिंग करते समय मैं बहुत थक जाती थी, क्योंकि मैं नियमित रूप से एक्सरसाइज नहीं करती और न ही जिम जाना पसंद करती हूँ। इसलिए यह मेरे लिए और भी चुनौतीपूर्ण था। कई बार मुझे लगा कि मैं हार मान लूँ, लेकिन मैंने ठान लिया था कि चाहे कुछ भी हो, मैं इसे पूरा करूँगी। मैंने खुद को प्रेरित किया और पूरी मेहनत और लगन के साथ सभी सीन्स शूट किए।

जब मैंने बाद में ये सीन्स स्क्रीन पर देखे, तो लगा कि मेरी सारी मेहनत सफल हो गई।‘सत्या साची’, हर सोमवार से शनिवार रात आठ बजे, सिर्फ सन नियो पर प्रसारित होता है।

also reads: UGC NET June 2026 Registration Last Date Extended: आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 23 मई तक भर सकेंगे फॉर्म

also reads: IMD Heatwave Alert: भीषण गर्मी के बीच राहत की उम्मीद, 16 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

also reads: Mumbai 2026: सृष्टि सिंह ने गुलकी जोशी के साथ काम करने का अनुभव साझा किया Shocking: Srishti Singh’s Big Break with Gulki Joshi

 

follow as: http://digital samaj.com

follow as: http://facebook .com

follow as: http://youtube.com

📲 Join WhatsApp Channel
WhatsApp Facebook X
📲 Join WhatsApp