नई दिल्ली: Cow National Animal जमीयत उलमा-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने बयान जारी कर कहा कि गाय को ‘राष्ट्रीय पशु’ का दर्जा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को इस पर कोई आपत्ति नहीं होगी, बल्कि उन्हें खुशी होगी कि गाय के नाम पर होने वाली मॉब लिंचिंग और हिंसा की घटनाएं बंद हो जाएंगी। उन्होंने सवाल किया कि जब देश की बहुसंख्यक आबादी गाय को केवल पवित्र ही नहीं मानती, बल्कि उसे मां का दर्जा देती है, तो फिर ऐसी क्या राजनीतिक मजबूरी है कि सरकार उसे राष्ट्रीय पशु घोषित करने से बच रही है?
उन्होंने कहा कि यह मांग केवल हम नहीं कर रहे हैं, बल्कि अनेक साधु-संत भी लंबे समय से यह मांग उठा रहे हैं। इसके बावजूद यदि सरकार इस विषय को गंभीरता से नहीं ले रही है, तो इसका क्या अर्थ निकाला जाए?
Related Posts
मदनी बोले इस्लाम आपसी सम्मान सिखाता है Cow National Animal
नई दिल्ली:Cow National Animal ज्ञात हो कि मौलाना मदनी ने वर्ष 2014 में मुंबई में आयोजित एक सम्मेलन में साधु-संतों और विभिन्न धर्मों के लोगों के साथ मिलकर गाय को ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित करने की मांग उठाई गई थी। उन्होंने कहा कि जमीयत उलमा-ए-हिंद आजादी से पहले और आजादी के बाद भी लगातार मुसलमानों को यह सलाह देती रही है कि ऐसा कोई काम न किया जाए, जिससे दूसरे धर्मों के लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हों। इस्लाम इसकी अनुमति नहीं देता, बल्कि बहुधार्मिक समाज में आपसी सम्मान के साथ रहने की शिक्षा देता है।
Also reads: Brilliant Actress as Fearless Cop: पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना आसान नहीं रहा :अनंदिता साहू 2026
Also reads: UGC NET June 2026 Registration Last Date Extended: आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 23 मई तक भर सकेंगे फॉर्म
Also reads: IMD Heatwave Alert: भीषण गर्मी के बीच राहत की उम्मीद, 16 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी
follow as: http://digital samaj.com
follow as: http://facebook .com
follow as: http://youtube.com

